scriptरक्षा बंधन 2018: जानें ऐसे भाई-बहन की जोड़ियां जो राजनीतिक कारणों से सबसे ज्यादा चर्चित | Raksha Bandhan 2018: brother-sister in Indian politics | Patrika News

रक्षा बंधन 2018: जानें ऐसे भाई-बहन की जोड़ियां जो राजनीतिक कारणों से सबसे ज्यादा चर्चित

locationजयपुरPublished: Aug 23, 2018 08:59:10 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Raksha Bandhan 2018
जयपुर। रक्षाबंधन वैसे तो सभी का त्योहार है लेकिन जल्दी ही देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक माइलेज के लिए भी यह पर्व काफी अहमियत रखता है। आज हम आपको ऐसे ही बहन— भाइयों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी जोड़ियां राजनीतिक कारणों से ज्यादा चर्चित रहीं।
vasundhara raje
वंसुधरा राजे — माधवराज सिंधिया
राजनीतिक परिवारों में भाई बहन के कई रिश्ते भी टॉप पर रहते हैं। भले ही राजनीति में इन दोनों नामों को अलग—अलग जाना जाता है। कांग्रेस— भाजपा में शीर्ष नेतृत्व में इन्होंने अपनी पहचान बनाई। भाजपा से वंसुधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं।
वहीं, माधवराज सिंधिया कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। ग्वालियर के सिंधिया परिवार में जन्में वसुंधरा व माधवराज भाई बहन है। भाई बहन के बीच हमेशा प्यार बरकरार रहा। कुछ समय से दोनों परिवारों के बीच आना जाना कम हो गया है, लेकिन रिश्तों में प्यार अब भी बरकरार है। अब मप्र कांग्रेस में वसुंधरा के भतीजे ज्योतिरादित्य सक्रिय हैं।
Raksha Bandhan 2018
गजसिंह — चंद्रेश कुमारी
जोधपुर राजघराने से कांग्रेस की दिग्गज नेता चंद्रेश कुमारी व गजसिंह रिश्ते में भाई बहन हैं। रक्षा बंधन के साथ राजनीति बंधन के तौर पर भी दोनों का रिश्ता चर्चा में रहा है। पिछले चुनावों में चंद्रेश कुमारी ने सोनिया गांधी से साफ कह दिया था कि जब तक गहलोत मेरा नाम नहीं लेते, चुनाव नहीं लड़ूंगी। गहलोत राजमाता के कांग्रेसी पुत्र हैं, यह चुनाव भी गहलोत का ही है तो लोग क्यों समझते हैं कि कांग्रेस मेरे साथ नहीं है। रही बात परिवार की, तो वे दो बहनें और एक भाई (गजसिंह) है। तीनों एक मुट्ठी और एक राय हैं, भाजपा को यह गलतफहमी नहीं रहे।
Raksha Bandhan 2018
उमर अब्दुल्ला— सारा
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला काफी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन उनकी भी एक बहन है। सारा के भाई बहन का रिश्ता राजनीतिक बंधन में भी विशेषता रखता है। एक समय ऐसा आया कि अब्दुल्ला परिवार ने सारा का विरोध किया। क्योंकि— सारा राजस्थान में सचिन पायलट से शादी करना चाहती थीं। दोनों परिवार राजनीति में शीर्ष स्थान पर हैं। बाद में सचिन व सारा की शादी हुई।
Raksha Bandhan 2018
विजय लक्ष्मी पंडित— जवाहर लाल नेहरु
रक्षा बंधन के साथ राजनीति बंधन का बेहतरीन उदाहरण है पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू व उनकी बडी बहन विजयलक्ष्मी पंडित का कामयाब रिश्ता। कहा जाता है कि भारत के इतिहास में ऐसी ताकतवर जोड़ी कभी नहीं हुई, जितनी नेहरू व विजयलक्ष्मी की थी। हालांकि— दोनों के बीच कुछ विवाद भी हुए। लेकिन विजयलक्ष्मी भाई जवाहर लाल नेहरू के साथ राजनीति में हमेशा सक्रिय रहीं। आंदोलन में भाग लेती, जेल जाती, रिहा होती, फिर से आंदोलन में जुट जाती।
Raksha Bandhan 2018
मायावती — लालजी टंडन
उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमों मायावती व भाजपा नेता लालजी टंडन के भाई बहन का रिश्ता भी रक्षाबंधन पर चर्चा का विषय रहता है। क्योंकि— यह रिश्ता राजनीति की तरह कुछ एक साल तक ही कायम रहा। साल 2002 में मायावती ने लालजी टंडन को चांदी की राखी बांधी। कयास लगे की रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उत्तर प्रदेश में भाजपा और बसपा की राहें अलग होते ही रिश्ते भी जुदा हो गए।
Raksha Bandhan 2018
योगी आदित्यनाथ— शशि
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व उनकी बडी बहन शशि का रिश्ता सोशल मीडिया पर अक्सर छाया रहता है। क्योंकि— योगी की सगी बहन शशि उत्तराखंड में फूल बेचने की दुकान चलाती हैं। शशि अपने भाई योगी से बहुत प्यार करती हैं। लेकिन पिछले 23 साल से बहन शशि भाई अजय के राखी नहीं बांध सकी है। क्योंकि अजय से योगी आदित्यनाथ बन गए और फिर रक्षाबंधन पर मिलना नहीं हो सका।
Raksha Bandhan 2018
प्रियंका— राहुल गांधी
वर्तमान राजनीति के सबसे चर्चित भाई— बहन की इस जोेड़ी के लिए राखी का त्योहार विशेष महत्तव रखता है। राजनीति बंधन के साथ रक्षाबंधन की बात हो तो राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का नाम चर्चा में रहता है। क्योंकि— भाई बहन का प्यार आज भी बरकरार है। बात परिवार की हो या राजनीति की, दोनों में भाई बहन एक दूसरे का साथ देते है। राजनीतिक हलकों में यह तुलना भी अक्सर होती ही रहती है कि कांग्रेस की बागडोर सबसे अच्छे तरीके से कौन संभाल सकता है? हालांकि दोनों ने ही इस बात को मुस्कुराकर टाला है।
Raksha Bandhan 2018
तेजस्वी यादव— मीसा
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं तेजस्वी और बेटी हैं मीसा भारती। हालांकि— रक्षा बंधन की बात करें तो भाई बहन में प्यार है। लेकिन राजनीति बंधन में सत्ता पाने को लेकर दोनों बेकरार हैं। क्योंकि— आमजन में दोनों की छवि मजबूत है। मीसा महिला होने के साथ अच्छी क्ता भी हैं और राजनीति में गहरी समझ रखती हैं। तो बिहार में गठबंधन टूटने के बाद तेजस्वी यादव भी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं।
Raksha Bandhan 2018
राहुल — पूनम महाजन
राजनीतिक परिवारों से रिश्ता रखने वाले इन भाई-बहनों की कहानी दिलचस्प है। ऐसी ही एक जोड़ी है भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय प्रमोद महाजन के परिवार के बेटे राहुल और बेटी पूनम महाजन की। बताया जाता है कि राहुल को ड्रग लेने की आदत थी। इस मामले में उन पर खरीद-फरोख्त के भी आरोप लगे थे। लेकिन, बहन पूनम ही थी, जो उन्हें इस दलदल से निकाल कर लाई। पूनम ने भाई राहुल को ड्रग्स छोड़ने के लिए कसम दिलाई थी। आज भाई बहन में गहरा प्यार है। वक्त के साथ राहुल मनोरंजन जगत में चले गए तो पूनम ने राजनीतिक विरासत को संभाल लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो