scriptबिना अनुमति निकाली रैली, AAP के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज़ | RALLY WITHOUT PERMISSION, 150 AAP WORKERS IN PROBLEM | Patrika News

बिना अनुमति निकाली रैली, AAP के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज़

locationजयपुरPublished: Jun 23, 2015 11:06:00 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

राजस्थान आम आदमी पार्टी को बिना प्रशासन की अनुमति के रैली निकालना भारी
पड़ गया। शहर की गलता गेट थाना पुलिस ने आप पार्टी के करीब 150 कार्यकर्ताओं
के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है।  रिपोर्ट गलता गेट थानाधिकारी राकेश राजोरा
ने दर्ज़ करवाई है। 


राजस्थान आम आदमी पार्टी को बिना प्रशासन की अनुमति के रैली निकालना भारी पड़ गया। शहर की गलता गेट थाना पुलिस ने आप पार्टी के करीब 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है। रिपोर्ट गलता गेट थानाधिकारी राकेश राजोरा ने दर्ज़ करवाई है।

रिपोर्ट में प्रदेश आप पार्टी के पदाधिकारियों पूनम भंडारी और सुनील अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है।

दरअसल, राजस्थान आम आदमी पार्टी ने 21 जून रविवार को ललित मोदी विवाद मामले पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग के लिए रैली निकाली थी।

रैली में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे। गलता गेट से शुरू हुई यह रैली रामगंज, सुभाष चौक, बड़ी चौपड़ और त्रिपोलिया बाज़ार होते हुए किशनपोल बाजार पर संपन्न हुई थी।

मामले की जांच गलता गेट उप निरीक्षक जगदीश राय कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो