scriptविश्व कल्याण की कामना के साथ गलता पीठ में मनाया राम जन्मोत्सव | ram janmotsav 2020 galata peeth ramnavami | Patrika News

विश्व कल्याण की कामना के साथ गलता पीठ में मनाया राम जन्मोत्सव

locationजयपुरPublished: Apr 02, 2020 11:20:27 pm

Submitted by:

Devendra Singh

Ramnavami 2020: उत्तर भारत की प्रमुख वैष्णव पीठ श्री गलता तीर्थ में में पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य के सान्निध्य में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी ( ram navami utsav ) आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में नवसंवत्सर से चल रहे नवाह्नपरायण पाठ की आज हवन के साथ पूर्णाहुति हुई। दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्म शंखनाद, ढोल नंगाड़ों की ध्वनि के साथ हुआ।

सादे ढंग से मनाई रामनवमी

ramnavami

जयपुर। उत्तर भारत की प्रमुख वैष्णव पीठ श्री गलता तीर्थ में में पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य के सान्निध्य में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी ( ram navami utsav ) आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में नवसंवत्सर से चल रहे नवाह्नपरायण पाठ की आज हवन के साथ पूर्णाहुति हुई। दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्म शंखनाद, ढोल नंगाड़ों की ध्वनि के साथ हुआ। इस दौरान पीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत, सहस्त्रधारा, पंचमेवा, सर्व औषधि, सुगंधित द्रव्यों, फलों आदि से अभिषेक किया। इसके बाद राम दरबार के विग्रहों का मनमोहक शृंगार कर झांकी सजाई गई। लॉकडाउन के कारण सभी कार्यक्रम छोटे स्तर पर किए गए।

स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि विश्वव्यापी कोरोना वायरस ( coronavirus ) महामारी को ध्यान में रखते हुए भगवान श्री राम का जन्मोत्सव विश्व की रक्षा, स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि की कामना के साथ पूर्ण सादगी से मनाया जा रहा है। पहली बार लोकहित में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण रामलला के पांच सौ वर्ष प्राचीन चतुर्भुज विग्रह की गलता से श्री निवासजी तक पारंपरिक रूप से निकाली जाने वाली शोभायात्रा भी इस वर्ष स्थगित कर दी है। पीठाधीश्वर सभी भक्तों से घरों में रह कर ही राम जन्मोत्सव मनाने की अपील की और लोगों कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना की।
घर पर ही उतारी आरती
लॉकडाउन के चलते मंदिरों में बड़े आयोजन की अनुमति नहीं होने से हिन्दू संगठनों के आह्वान पर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर देशभर में लाखों घरों में मध्याह्न काल में अपने-अपने घरों में भगवान राम के चित्र समक्ष बैठकर आरती उतारी और स्तुति करते हुए कोरोना से जंग जीतने के लिए श्री राम जय राम जय जय राम 108 बार विजय मंत्र का जाप किया। शाम 7:30 बजे लोगों ने अपने-अपने घरों पर 9-9 दीपक जला कर लोक कल्याण की कामना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो