script

करोड़ों भारतीयों के लिए गौरव और अभिमान का दिन

locationजयपुरPublished: Aug 05, 2020 06:21:15 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

अयोध्या में राम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भूमि पूजन किया। वर्चुअल माध्यम से भाजपा नेता भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। भाजपा मुख्यालय पर कार्यक्रम का लाइव कवरेज दिखाया गया। इस दौरान पूरा कार्यालय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों का मुंह मीठा कराया गया। शाम को कार्यालय में भव्य आतिशबाजी की गई।

करोड़ों भारतीयों के लिए गौरव और अभिमान का दिन

करोड़ों भारतीयों के लिए गौरव और अभिमान का दिन

जयपुर।

अयोध्या में राम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भूमि पूजन किया। वर्चुअल माध्यम से भाजपा नेता भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। भाजपा मुख्यालय पर कार्यक्रम का लाइव कवरेज दिखाया गया। इस दौरान पूरा कार्यालय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों का मुंह मीठा कराया गया। शाम को कार्यालय में भव्य आतिशबाजी की गई।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि आज भारत नहीं बल्कि विश्व के हर कोने में निवास करने वाले करोड़ों भारतवंशियों के लिए गौरव और अभिमान का क्षण था। सब जानते हैं भारत की भूमि राम और कृष्ण की धरती है। इस देश पर जब आक्रमण हुआ तो भगवान भी अछूते नहीं थे। उनकी अस्मिता और स्थलों पर प्रहार हुआ। इतिहास में उनके बारे में विकृत लिखा गया और कहा गया। आज 500 साल से चल रहे संघर्ष की जीत है। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भजन लाल शर्मा, माधोलाल चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवण बगड़ी, पूर्व उप महापौर मनोज भारद्वाज, कुलवंत सिंह सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
भारत की आत्मा हैं भगवान राम

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भारत की आत्मा भगवान राम है। मैं कारसेवा करने गया था, लेकिन कुछ वर्षों पहले लगता था कि राम मंदिर को देख पाएंगे या नहीं। आज भूमि पूजन देखा है भगवान ने जिंदा रखा तो उस मंदिर के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि रामजी ने जो आदर्श स्थापित किए हैं दुनिया की कोई ताकत उन आदर्शों को झुठला नहीं सकती। कॉमरेड भी घर में राम की पूजा करते हुए मिलेंगे।
यह मंदिर नई संस्कृति का प्रादुर्भाव करेगा

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। उनका जीवन आदर्श पति, आदर्श भाई, आदर्श सखा और मर्यादा के रूप में जीवन का संदेश देता है। यह मंदिर संस्कृति के प्रादुर्भाव करेगा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि आज के दिन का पूरे भारत को इंतजार था। सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि सदियों से इस दिन का इंतजार था। देश में रामराज्य की स्थापना का काम हुआ है। मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि सैंकड़ों वर्षो के संघर्ष के बाद आज का दिन आया है।

ट्रेंडिंग वीडियो