scriptRam Navami 2023 : रंगमहल में विराजित श्रीराम के होंगे दर्शन, नंदी पर सवार शिवजी करेंगे भ्रमण | Ram Navami 2023: Lord Shriram's procession will be taken out | Patrika News

Ram Navami 2023 : रंगमहल में विराजित श्रीराम के होंगे दर्शन, नंदी पर सवार शिवजी करेंगे भ्रमण

locationजयपुरPublished: Mar 27, 2023 10:42:09 am

रामनवमी पर निकलेगी श्रीरामजी की शोभायात्रा, 25 से अधिक झांकियां होगी शोभायात्रा में शामिल

Ram Navami 2023 : रंगमहल में विराजित श्रीराम के होंगे दर्शन, नंदी पर सवार शिवजी करेंगे भ्रमण

Ram Navami 2023 : रंगमहल में विराजित श्रीराम के होंगे दर्शन, नंदी पर सवार शिवजी करेंगे भ्रमण

जयपुर। रामनवमी पर 30 मार्च को शहर में शाही लवाजमे के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें रंगमहल में विराजित श्रीराम प्रभु के भक्त दर्शन कर सकेंगे, वहीं नंदी पर सवार शिवजी जयपुर भ्रमण पर निकलेंगे। साथ ही शिवजी डमरू पर नृत्य करते हुए भी नजर आएंगे। शोभायात्रा में 30 से अधिक झांकियां शामिल होंगी, जिसमें श्रीराम के स्वरूप झांकियों के साथ शहर के प्रमुख श्रीराम मंदिरों के ठाकुरजी की झांकियां भी शामिल होंगी।

श्रीराम शोभायात्रा को शाम 4 बजे सूरजपोल बाजार से संत—महंत आरती कर रवाना करेंगे। शोभायात्रा में मुख्य रथ पर रंग महल की झांकी होगी, जिसमें जानकीजी के साथ श्रीराम के दर्शन होंगे। इसके अलावा भगवान श्रीराम के चारों भाइयों की स्वरूप झांकी के साथ जीर्ण माता, खाटू श्यामजी सहित शहर के राम मंदिरों की झांकियां शामिल होगी। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण स्वचालित इलेक्ट्रोनिक झांकियां होंगी, जो नीमच के कारीगर बनाने में जुटे हुए है। इनमें डमरू पर नृत्य करते हुए भगवान शिवजी, हनुमानजी महाराज भोले बाबा की आरती उतारते हुए, शिवजी नंदी पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए नजर आएंगे। इलेक्ट्रोनिक झांकियों में अवध में बधाई उत्सव की झांकी आकर्षक का केन्द्र होगी, इसमें अवध के नर—नारी श्रीराम जन्म की खुशियां मनाते हुए नजर आएंगे। वहीं माता कौशल्या भगवान श्रीराम को पालने में झुलाते हुई नजर आएंगी।

शोभायात्रा में हाथी,घोड़े सहित लवाजमा शामिल होगा, वहीं बैंडवादक मधुर स्वर लहरियां बिखेरते हुए आगे बढ़ते नजर आएंगे। जगह—जगह लोग पुष्प वर्षा पर शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। वहीं जयश्रीराम के उद्घोष गूंजेंगे। श्रीराम शोभायात्रा को सूरजपोल अनाज मंडी से संत—महंत आरती कर रवाना करेंगे। शोभायात्रा सूरजपोल बाजार, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ होते हुए चांदपोल बाजार के मंदिरश्री रामचंद्रजी पहुंचेगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jhfha
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो