scriptपाक महीना आया रमजान, बाजारों में बढी रौनक, देखें तस्वीरें | Patrika News
जयपुर

पाक महीना आया रमजान, बाजारों में बढी रौनक, देखें तस्वीरें

4 Photos
6 years ago
1/4

इबादत, रहमत और मगफिरत के पाक महीने की शुक्रवार से शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले गुरुवार शाम से ही रमजान महीने का नजारा मुस्लिम इलाकों में देखते ही बन रहा था। रोजेदारों से बाजार गुलजार था।

फोटो : दिलीप सिंह

2/4

सेहरी और इफ्तार के लिए लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। कोई फल खरीदता दिखाई दिया तो किसी ने विदेशी खजूर और सेंवई खरीदीं। रामगंज, सुभाष चौक, चार दरवाजा, घाटगेट सहित शहर के अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में देर रात तक लोग खरीदारी में मशगूल रहे।

3/4

सहरी में इस्तेमाल करने के लिए सेंवईं, बे्रड, बनाना ब्रेड, ब्रेड बॉल्स, फीणी और इफ्तारी के लिए अनेक प्रकार के शर्बत, खजूर, नमकीन से लेकर कई खाद्य सामग्री खरीदी गई। फल, सूखे मेवे और शीतल पेय पदार्थों की बिक्री भी खूब हुई।

4/4

गुरुवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में तरावीह शुरू हुई। लोगों ने इसमें भाग लिया। वहीं घरों पर महिलाओं ने तरावीह अदा की।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.