scriptRAMADAN 2019: रमजान के दूसरे जुमे की नमाज आज, मगफिरत का अशरा भी हुआ शुरू | RAMADAN 2019 friday namaz and ramadan second ashura news | Patrika News

RAMADAN 2019: रमजान के दूसरे जुमे की नमाज आज, मगफिरत का अशरा भी हुआ शुरू

locationजयपुरPublished: May 17, 2019 11:37:13 am

Submitted by:

abdul bari

गुरुवार को मगरिब की नमाज के बाद से रमजान का दूसरा अशरा (मगफिरत का अशरा) शुरू हो गया है।

जयपुर.
माहे रमजान (RAMADAN 2019) में इबादतों का सिलसिला लगातार जारी है। रहमतों और बरकतों के इस महीने के दूसरे जुमे की मुख्य नमाज आज जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में दोपहर 12.15 बजे से 2.30 बजे तक होगी। इंतेजामिया कमेटी जामा मस्जिद के अध्यक्ष नईमुद्दीन कुरैशी ने बताया कि पहली अजान मोहम्मद मुबारक साहब 12.55 बजे देंगे और खुत्बे की अजान 1.30 बजे होगी। नमाज की अदायगी जामा मस्जिद के खतीब इमाम मुफ्ती अमजद अली अदा कराएंगे। नमाज से पहले 1 से 1.25 बजे तक खिताब में मुफ्ती रमजान की अहमियत के बारे में तकरीर देंगे। इस दौरान शहरभर के लोग इस नमाज में शरीक होंगे। दूसरी ओर शिया समाज की ओर से आमेर रोड शिया जामा मस्जिद में भी जुमा की नमाज अदा की जाएगी।
यह भी पढ़ें.. RAMADAN 2019: पहले जुमे की नमाज में तकरीर.. ‘सिर्फ भूखे-प्यासे रहना ही रोजा नहीं होता’

इबादत में मशगूल रोजेदार
गुरुवार को मगरिब की नमाज के बाद से रमजान का दूसरा अशरा (मगफिरत का अशरा) शुरू हो गया है। यह अशरा 26 मई तक रहेगा। इसमें खुदा बंदों के रोजे, इफ्तार, सेहरी, नमाज, तरावीह और दूसरे नेक कामों को कबूल करता है। इन नेक कामों की वजह से गुनाहगारों की बख्शता है। यह सिलसिला 10 वें से लेकर 20 वें रमजान तक रहेगा। हर लम्हे में लाखों गुनाहगारों की मगफिरत होती है। गुरुवार को बीते दस के मुकाबले रोजा सबसे लंबे समय 15 घंटे 9 मिनट का रहा। आगामी दस दिनों में रोजों का समय ओर ज्यादा लंबा होगा, जो कि 15 घंटे से अधिक का रहेगा।
यह भी पढ़ें.. RAMADAN 2019: सेहरी और रोजा इफ्तार के दौरान रोजेदार इन बातों पर जरूर दें ध्यान..


इफ्तार———- सहरी
शुक्रवार———- शनिवार
मुफ्ती-ए-शहर शाम 7.10 सुबह 4.08
दारुल उलूम रजविया शाम 7.12 सुबह 4.03
जामिया तुल हिदाया शाम 7.11 सुबह 4.01
शिया इस्ना अशरी शाम 7.24 सुबह 3.55

यह भी पढ़ें.. Ramadan 2019 in Rajasthan: भरी गर्मी में 4 साल के सिप्टेन और 8 साल के सूफियान ने रखा जिंदगी का पहला रोजा, पांच वक्त की नमाज अदा की

फोटो- प्रतीकात्मक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो