scriptबोहरा के खिलाफ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन | ramcharan bohra protests | Patrika News

बोहरा के खिलाफ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

locationजयपुरPublished: Apr 24, 2019 06:43:54 pm

Submitted by:

hanuman galwa

युवा नेता मनीष शर्मा का निष्कासन वापस लेने की मांग

bjp

bjp

जयपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद रामचरण बोहरा के विरोध में भाजपा से निष्कासित युवा नेता मनीष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रर्दशनकारियों ने रामचरण बोहरा के विरोध में जमकर नारेबाजी की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा के जयकारे लगाए।
हाल में ही सांगानेर में भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा के विरोध में प्रदर्शन के चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। निष्कासन के विरोध में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रामचरण बोहरा के विरोध में न केवल जमकर नारेबाजी की, बल्कि लाउड स्पीकर से मनीष शर्मा पार्टी को चेता भी गए कि निष्कासन वापस नहीं लिया तो बोहरा का हर सभा में विरोध किया जाएगा। भाजपा से निष्कासित युवा नेता मनीष शर्मा ने रामचरण बोहरा को भू-माफिया बताते हुए जांच करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बोहरा ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के अलावा शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के खिलाफ प्रचार किया। उन्होंने बोहरा की शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे अनपढ़ प्रत्याशियों से नए भारत के निर्माण का मोदी का सपना कैसे साकार होगा?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो