scriptअब क्रिकेट के पिच पर खलेंगे रामेश्वर डूडी, बने नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष | Rameshwar Doody becomes president of Nagaur Cricket Association | Patrika News

अब क्रिकेट के पिच पर खलेंगे रामेश्वर डूडी, बने नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

locationजयपुरPublished: Aug 08, 2019 04:53:43 pm

Submitted by:

firoz shaifi

नागौर किक्रेट संघ के अध्यक्ष चुने गए डूडी , विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं डूडी,आरसीए अध्यक्ष पद है पर डूडी की निगाहें, ललित मोदी भी रह चुके हैं नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी अब क्रिकेट की पिच पर राजनीति करते नजर आएंगे। दरअसल एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद रामेश्वर डूडी नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। गुरूवार को जिला क्रिकेट संघ के 8 अगस्त को हुए चुनाव में रामेश्वर डूडी को अध्यक्ष चुन लिया गया है। रामेश्वर डूडी पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर की जगह पर अध्यक्ष चुने गए हैं।
डूडी के क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुने से जाने से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस हलकों में चर्चा है कि राजनीति में एक लंबी पारी खेलने के बाद डूडी की निगाहें अब राजस्थान क्रिकेट संघ पर है। नागौर जिला क्रिकेट संघ उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब ललित मोदी यहां से क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने फिर बाद में आरसीए और बीसीसीआई में पदाधिकारी बने।
नागौर में तलाश रहे नई राजनीतिक जमीन

वहीं दूसरी ओर चर्चा ये भी है कि रामेश्वर डूडी नागौर में अपने लिए नई राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। बताया जाता है कि रामेश्वर डूडी दिसंबर माह में खींवसर और मंडावा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में खींवसर से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा भी चल रही है। अब देखना ये है कि रामेश्वर डूडी क्रिकेट की अपनी इस पारी में कितना सफल हो पाते हैं।
नेता प्रतिपक्ष रहते हारे थे नोखा से चुनाव
विधानसभा चुनाव में रामेश्वर डूडी को नेता प्रतिपक्ष रहते कांग्रेस की लहर के बावजूद नोखा विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से ही डूडी कांग्रेस की राजनीति में हाशिए पर चल रहे थे। बता दें कि रामेश्वर डूडी जिला प्रमुख, बीकानेर से सांसद और नोखा से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल होने के बाद रामेश्वर डूडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो