scriptकृषि अध्यादेशों के खिलाफ कांग्रेस मुखर, सुरेजवाला गिनाएंगे अध्यादेशों की खामियां | randeep surjewala press conference on agriculture bill | Patrika News

कृषि अध्यादेशों के खिलाफ कांग्रेस मुखर, सुरेजवाला गिनाएंगे अध्यादेशों की खामियां

locationजयपुरPublished: Sep 25, 2020 09:40:53 am

Submitted by:

firoz shaifi

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि केन्द्र सरकार किसानों के अरमानों के साथ खेलने पर तुली है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

Rajya Sabha election Randeep Surjewala vote Training to Congress MLAs

राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव की तैयारी चल रही है। मतदान 26 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इधर शनिवार को एआईसीसी की ओर से लगाए ऑब्ज़र्वर रणदीप सिंह सुरजेवाला जयपुर पहुंच गए। वे कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे।

जयपुर। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि अध्यादेशों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से देशभर में शुरू किए गए विरोध पखवाड़े के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, टी.एस सिंह सांसद अमर सिंह जन घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन ताम्र ध्वज साहू आज जयपुर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। हालांकि ये प्रेस कॉन्फ्रेस गुरुवार को होनी थी, लेकिन पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन की तबीयत नासाज होने के चलते प्रेसवार्ता टाल दी गई थी। माकन के स्थान पर आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

स्पीक अप फोर फार्मस कैंपेन कल:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताय़ा कि केन्द्र सरकार किसानों के अरमानों के साथ खेलने पर तुली है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर को प्रदेश मे सोशल मीडिया के जरिए स्पीक अप फोर फार्मस मुहिम चलाएंगे। इसके जरिए प्रदेश के कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए भाजपा को घेरने का काम करेंगे। 28 सितम्बर को राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर किसान बिलों को लेकर विरोध जताया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी व शास्त्री जयंती को किसान-मजदूर बचाओ दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन होगा।

दो करोड़ किसान, मजदूर से कराएंगे हस्ताक्षर:
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देशभर में दो करोड़ से अधिक किसान, मजदूर व पल्लेदार सहित अन्य वर्गो से हस्ताक्षर कराने की भी मुहिम शुरू की है। यह मुहिम दो अक्टूबर से शुरू होगी। दो करोड़ से अधिक लोगों का हस्ताक्षर युक्त पत्र 14 नवम्बर को राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।

अध्यक्ष बनने के बाद पहला बड़ा आंदोलन:
कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पीसीसी चीफ व शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की अगुवाई में केन्द्र सरकार को घेरने के लिए यह पहला बड़ा आंदोलन है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो