scriptदोस्ती के नाम पर इन लड़कियों को मिला ऐसा धोखा, थाने पहुंचकर खूब रोई… बोली वो.. | Rape case File in Jaipur | Patrika News

दोस्ती के नाम पर इन लड़कियों को मिला ऐसा धोखा, थाने पहुंचकर खूब रोई… बोली वो..

locationजयपुरPublished: May 19, 2022 11:19:27 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

दोनो ने अपने दोस्तों के खिलाफ रेप, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराए हैं। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

churu gang rape: मारपीट कर किया अधमरा, करते रहे बलात्कार, बेहोश नाबालिग को छोड़कर भागे

churu gang rape: मारपीट कर किया अधमरा, करते रहे बलात्कार, बेहोश नाबालिग को छोड़कर भागे

जयपुर
राजधानी जयपुर से दो सनसनखेज मामले सामने आए हैं। पहले तो दोनो पर ही पुलिस का यकीन नहीं हुआ। लेकिन जब पीडित युवतियों ने पुलिस को सबूत सौपें तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रेप केस दर्ज किया है। दोनो ने अपने दोस्तों के खिलाफ रेप, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराए हैं। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
साथ बीबीए किया और साथ ही जॉब शरु की, फिर कर दिया जीवन बर्बाद
जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके में रहने वाली युवती ने भूपेन्द्र नाम के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि भूपेन्द्र उसका साथी था। दोनो ने कॉलेज साथ किया था। उससे कॉलेज में ही पहचान हुई थी। हैल्पिंग नेचर का था इसलिए दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद चार सात बातचीत चलती रही। इस दौरान कभी उसने परेशान नहीं किया। उसके बाद हम दोनो की साथ ही जॉब लगी एक ही कंपनी मंे। उसके बाद भूपेन्द्र नजदीक आया और कई बार संबध बने। उसका कहना था कि वह साथ रहेगा और जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन छह सात तक वह यौन शोषण करता रहा। इस बीच दो बार उसने अबॉर्शन भी कराया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह इसलिए सहती रही क्योंकि भूपेन्द्र जल्द ही शादी करने की कह रहा था। पीडिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही उसे पता चला कि वह तीन साल पहले ही शादी कर चुका है। इस बारे में भूपेन्द्र से बातचीत की तो उसने मारपीट कर दी और भाग छूटा। पुलिस को पीड़िता ने कई सबूत सौपें हैं और इन्ही के आधार पर पुलिस ने आठ धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोटा से जयपुर जॉब करने आई थी, जिसे अच्छा दोस्त समझती थी उसने ही बंधक बनाकर रेप किया
कोटा से जयपुर आई एक युवती का मामला भी दोस्ती में दगाबाजी का ही निकला। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ महीने पहले काम की तलाश में कोटा से जयपुर आई थी और उसके बाद राजपार्क में एक ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी। इस दौरान एक कॉमन फ्रैंड के जरिए कुशल नाम के युवक से बातचीत होने लगी और दोनो जल्द ही दोस्त हो गए। कुशल ने युवती को कहा कि वह अकेला रहता है और अगर वह चाहे तो दोनो एक ही फ्लैट में अलग रह सकते हैं। फ्लैट का रेंट शेयर करना पडेगा। पीडिता ने पुलिस को बताया कि इस प्रस्ताव पर वह इसलिए राजी हो गई क्योंकि फ्लैट बड़ा था और उसमें वह बच्चों को ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी करा सकती थी। कुछ महीने साथ रहने के दौरान कभी कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन कुछ दिनों से कुशल परेशान करने लगा। वह रात को कमरे में जबरन घुस आया और उसके बाद उसने बंधक बनाकर रेप किया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसने चीखने की कोशिश की तो उसमें मुंह मंे कपडा ठूंस दिया। बाद में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीडिता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और फिर केस दर्ज कराया। कुशल फरार है उसकी तलाश की जा रही है। मानसरोवर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो