scriptसातवीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, रिपोर्ट में सामने आई युवक की घिनौंनी करतूत | rape case in jaipur: a minor girl pregnant after rape | Patrika News

सातवीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, रिपोर्ट में सामने आई युवक की घिनौंनी करतूत

locationजयपुरPublished: Nov 08, 2019 10:21:26 am

Submitted by:

RAJESH MEENA

rape case in jaipur : सातवीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, रिपोर्ट में सामने आई युवक की घिनौंनी करतूत

rape_1.jpg

Haryana kidnapped a minor, again such a disgusting act



rape case in jaipur : जयपुर। एक सातवीं की छात्रा को अकेला पाकर मकान में किराए से रहने वाले एक युवक ने डरा धमका बलात्कार ( rape case )किया। आरोपी ने पीडि़ता को घटना के बारें में किसी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पूर्व जब पीडि़ता की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने किशोरी को गर्भवती ( Pregnant )होना बताया। यह सुनकर परिजनाें के पैराें तले से जमीन खिसक गर्इ। कई बार पूछने पर पीडि़ता ने परिजनों को सारी घटना बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। भांकरोटा ( bhakrota news )पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( rajasthan news )
पुलिस के अनुसार एक परिवार किराए से आशा विहार में रहता था। उसकी मकान में कुछ अन्य ( A minor girl Pregnant after rape )लोग भी किराए से रहते थे। एक चौदह वर्षीय बालिका एक दिन घर पर अकेली थी इसी दौरान मकान में दूसरे कमरें में किराए से रहने वाला युवक उनके कमरें में घुस आया और किशोरी को डरा ( Rajasthan Police )धमका कर उसके साथ बलात्कार किया।
आरोपी ने पीडि़ता को घटना के बारें में किसी को बताने पर उसे व उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। इससे बालिका बुरी तरह से डर गई थी। मामला मई माह का बताया जा रहा है।

थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि पीडि़ता सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता मजदूरी करते है। आरोपी विकास कुमार बिहार का रहने वाला है और वह यहां पर किराए से रहकर इंजिनियरिंग की पढ़ाई करता था। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। उसकी धरपकड़ के लिए एक टीम बिहार भेजी गई है। पीडि़ता को पांच माह से अधिक का गर्भ बताया जा रहा है। मामले को लेकर पीडि़ता से पूरे प्रकरण की जानकारी ली जा रही है। घटना के सम्बंध में पीडि़ता की मां ने मामला दर्ज करवाया है। आरोपी को लेकर उसके कॉलेज से भी जानकारी मांगी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो