script

महिला को घर में अकेली देख किया दुष्कर्म, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

locationजयपुरPublished: Dec 08, 2019 03:02:25 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Rape in Jaipur: महिला को घर में अकेली देख किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दे करता रहा देहशोषण, परेशानी पीड़िता पहुंची थाने

Rape in Jaipur

महिला को घर में अकेली देख किया दुष्कर्म, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

जयपुर। शहर में महिला अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अकेली पाकर घर में घुसकर परिचित ने महिला के साथ बलात्कार किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच खो-नागोरियान थाना पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें

‘मैं नन्हीं सी गुडिय़ा थी मुझे जीना था …’, मासूम से रेप मामले में मृत्युदंड देने से पहले महिला जज ने कविता से बताया दर्द

पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी नगर निवासी 27 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक दिन घर पर अकेली थी। इसी दौरान परिचित सुनील घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार ( Rape case in Rajasthan ) किया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके पति का परिचित है और उसका घर पर आना-जाना लगा रहता है। घटना के बाद से आरोपी डरा धमका कर उसका देहशोषण करता आ रहा था। आरोपी की प्रताडऩा से परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो