scriptथाने के बाहर खुद को आग लगाने वाली रेप पीड़िता की मौत, दुष्कर्म मामले में न्याय नहीं मिलने से थी खफा | Rape Victim Woman Who Tried To Self Ablaze Dies In Hospital | Patrika News

थाने के बाहर खुद को आग लगाने वाली रेप पीड़िता की मौत, दुष्कर्म मामले में न्याय नहीं मिलने से थी खफा

locationजयपुरPublished: Jul 29, 2019 10:41:05 am

Submitted by:

Nidhi Mishra

दुष्कर्म ( Rape Victim Woman ) के मामले में न्याय ना मिलने से खफा वैशाली नगर थाने में आत्मदाह ( self ablaze ) का प्रयास करने वाली महिला ने सोमवार अलसुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Rape Victim Woman Who Tried To Self Ablaze Dies In Hospital

थाने के बाहर खुद को आग लगाने वाली रेप पीड़िता की मौत, दुष्कर्म मामले में न्याय नहीं मिलने से थी खफा

जयपुर। दुष्कर्म के मामले में न्याय नहीं मिलने से खफा महिला ( rape victim woman ) ने वैशाली थाने पर आत्मदाह ( self ablaze ) का प्रयास किया था, जिसकी उपचार के दौरान सोमवार अलसुबह मौत हो गई। महिला ने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

गौरतलब है कि वैशाली नगर थाने में रविवार को एक महिला के आत्मदाह ( Rape victim woman sets fire herself ) का प्रयास करने से सनसनी फैल गई थी। महिला को 80 फीसदी झुलसने ( Woman 80 percent burns ) पर सवाई मानसिंह अस्पताल ( SMS Hospital ) में भर्ती कराया गया था। वहीं आग बुझाने के प्रयास में एक कांस्टेबल भी झुलस गया था। बलात्कार की शिकार ( Rape With woman ) इस महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और आरोपी को बचाने का आरोप लगाया था।

ये है पूरा मामला
रविवार दोपहर बलात्कार ( jaipur rape case ) के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा चिल्लाती हुई 35 वर्षीय महिला आग की लपटों में घिरी हुई थाने में घुस गई। यह देख वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। तभी कांस्टेबल अमर सिंह ने आग की लपटों में घिरी महिला को बचाने का प्रयास किया। अमर सिंह को देख अन्य पुलिसकर्मी थाने से दरी ले आग बुझाने में जुट गए। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं अमरसिंह का हाथ भी झुलस गया।
अस्पताल में महिला के पति ने आरोप लगाया कि वह सेवानिवृत्त फौजी है। यहां झोटवाड़ा क्षेत्र में परिवार सहित रहता है और मूलत: सीकर क्षेत्र निवासी है। चार वर्ष पहले नौकरी के दौरान गांव के परिचित रिश्तेदार को जयपुर में पढ़ने के दौरान पत्नी और बच्चों को संभालने के लिए कहा था। 29 वर्षीय आरोपी ने नशीला शीतल पेय पिलाकर पत्नी से बलात्कार किया। बाद में डरा धमकाकर बलात्कार करता रहा और ब्लैकमेल कर रुपए भी वसूलता रहा।
पत्नी ने आपबीती बताई, तब जाकर आरोपी के खिलाफ वैशाली नगर थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया। लेकिन इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस की अभद्र भाषा और बयानों से पत्नी काफी परेशान हो चुकी थी। आखिरकार पत्नी ने पुलिस की प्रताड़ना और आरोपी के खुलेआम घूमने से त्रस्त हो यह कदम उठा लिया।
महिला अपने बेटे के साथ थाने पहुंची थी। थाने के बाहर आग लगा अंदर चली गई। आग बुझाने में एक पुलिसकर्मी भी झुलस गया। बलात्कार के मामले की जांच चल रही थी। पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। -विकास शर्मा, डीसीपी वेस्ट, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो