script

रैपिड एक्शन फोर्स ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया आयोजन

locationजयपुरPublished: Mar 20, 2021 10:04:55 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

रैपिड एक्शन फोर्स ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया आयोजन

रैपिड एक्शन फोर्स ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया आयोजन

जयपुर के आमेर में लालवास गांव स्थित सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स 83 बटालियन की ओर से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरएएफ 83 बटालियन ने क्षेत्रीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कल्याण केंद्र-83 बटालियन के तत्वाधान में कमांडेंट प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के आरम्भ में आरसीडब्लूए उपाध्यक्षा सपना महला पायल ने महिलाओं को भारतीय सविंधान में मिले कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया और उनको समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति जागरूक किया। और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एसके धाकड़ द्वारा उपस्थित अधिकारियों, जवानों के परिवार और मुख्यालय 83 बटालियन कैम्पस के नजदीकी क्षैत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श, होने वाले रोगों और उनके ईलाज के बारे में जानकारी दी गई। जरूरतमंद महिलाओं को दवाईयां वितरित की । कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट भानूप्रसाद मीणा ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को वित्तिय सहायता जिसके तहत कैशलैस लेन-देन, वर्तमान युग में कम्प्यूटर या मोबाईल के जरिए इन्टरनेट से शेयर मार्केट में रोजगार करने के बारे में और सोशल मिडिया पर आजकल हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक करने और महिलाओं को सोशल
नेटवर्क के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को संविधान में महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान आरसीडब्ल्यूए की उपाध्यक्षा सपना महला पायल, एसके धाकड़, एसएमओ, सहायक कमाण्डेन्ट भानूप्रसाद मीणा, निरीक्षक जीडी राजेन्द्र कुमार मीणा और अधिकारियों- जवानों के परिवार समेत आसपास के ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

ट्रेंडिंग वीडियो