scriptअगर इस होली गर्लफ्रेंड को है मनाना तो, आपके काम आएगा ये गाना | Bhojpur Holi Song 2018 Babuaan ke jaan Hau Virali on holi | Patrika News

अगर इस होली गर्लफ्रेंड को है मनाना तो, आपके काम आएगा ये गाना

locationबलियाPublished: Feb 28, 2018 10:23:18 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इस गाने में प्यार की मस्ती के साथ दिख रहे होली के रंग
 

Akshra Singh with Pawan Singh

Akshra Singh with Pawan Singh

बलिया. होली का मौसम हो और भोजपुरी गाने न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता। होली का मजा भोजपुरी गानों के साथ ही आता है। इस समय होली के मौसम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर तरह-तरह के गाने आ रहे हैं। मजेदार यह कि इन गानों जहां प्यार की मस्ती और होली के रंग दिख रहे हैं, वहीं प्रेमिका को मनाने के भी कई तरीके भी हैं। कुछ ऐसा ही पवन सिंह के होली के गाने ‘बबुआन की जान…’ में नजर आ रहा है। वे अपनी रूठी गर्लफ्रेंड को मना रहे हैं। इस भोजपुरी गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह नजर आ रहे हैं और गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में शामिल हैं। इसे अभी तक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
बबुआन की जान… गाना सुनने के लिए CLICK करें

इस होली पवन सिंह अक्षरा के होली की धूम
अब पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी धमाल मचाने आ गई है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन भी रहता है। देखना यह है कि दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और खेसारी लाल यादव की तरह उनका गाना भी दर्शकों को और कितना पसंद आता है।

अब तक निरहुआ और आम्रपाली की होली भी यूट्यूब पर मचा चूकी है धमाल
‘बबुआन की जान…’ सॉन्ग को पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने गाया है। इस मजेदार गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है। होली के इस मौसम में भोजपुरी सितारों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले निरहुआ और आम्रपाली का होली सॉन्ग वायरल हुआ था और उसके बाद खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह के गाने ने भी जमकर धूम मचाई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो