scriptRPSC RAS 2017: तैयार हो जाएं, सबसे प्रतिष्ठित नौकरी के लिए का जल्द मिलने वाला है सुनहरा अवसर, पढ़ें काम की खबर | RAS 2017 Notification Date RPSC RAS Online News | Patrika News

RPSC RAS 2017: तैयार हो जाएं, सबसे प्रतिष्ठित नौकरी के लिए का जल्द मिलने वाला है सुनहरा अवसर, पढ़ें काम की खबर

locationजयपुरPublished: Jan 03, 2018 12:58:17 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

RPSC RAS 2017 Notification Date: आरपीएससी जल्द ही आरएएस 2017 भर्ती के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर देगी।

read candidates on ras pre 2018 question paper
जयपुर।

प्रदेश के युवाओं को एक बार फिर राजस्थान प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बनने का सुनहरा मौक़ा मिलने जा रहा है। संभावना है कि जल्द ही राजस्थान लोक सेवा आयोग, RPSC जल्द ही RAS 2017 Notification जारी कर देगी। जैसा कि विदित है कि आरएएस भर्ती परीक्षा प्रक्रिया का उद्देश्य राजस्थान के प्रशासनिक विभाग के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार का चयन करना है जो राज्य की सेवा में योगदान दे सके।

राजस्थान के प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है आरएएस पद पर रहकर सेवा देना। इसे व्हाइट कॉलर जॉब के रूप में भी जाना जाता है। राज्य में ऐसे सैंकड़ों युवा हैं जिनका सपना आरएएस अफसर बनकर जनकल्याणकारी योजनाओं में भूमिका निभाते हुए आमजन की मदद करना रहता है। एक आरएएस अधिकारी अपनी नेतृत्व क्षमता के बल पर सरकार के सम्बंधित विभाग में प्रशासनिक क्रियाकलापों की अगुवाई करता है। आरएएस अधिकारी की भर्ती के लिए आरपीएससी बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है।

हालांकि आरएएस 2017 के लिए अधिसूचना जारी करने की तारीख को अभी तक घोषित नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ आरएएस 2017 के लिए अधिसूचना इसी नवंबर महीने में ही जारी होने की उम्मीद है।
READ: जानें कैसे ग्राउंड में चौके-छक्के उड़ाने वाला भवानीसिंह चारण RAS में बना टॉपर


राजस्थान के वो युवा जो आरएएस 2017 भर्ती के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं वो आरपीएससी की आधिकारिक साइट से समय समय पर जानकारी ले सकते हैं। गौरतलब है कि आरपीएससी आरएएस के अलावा आरपीएस, आरटीएस और लिपिक कैडर सहित कई अप्रतिष्ठित सेवाओं के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाता है।

आरएएस 2017 रिक्ति विवरण:

आरपीएससी ने आरएएस 2017 रिक्ति विवरण की संरचना जारी की है। रिक्त सीटों की कुल संख्या 725 है। इन सीटों को दो पदों में विभाजित किया गया है: राज्य सेवा परीक्षा- 334 पद और अधीनस्थ सेवा परीक्षा-391 पद
वर्ग आरक्षित%
महिला30%
अन्य पिछड़ा वर्ग21%
अनुसूचित जाति14%
अनुसूचित जनजाति7%
एसबीसी (नई नीतियों के लिए एसीसी)1%
भूतपूर्व सैनिकों2%
दिव्यांग उम्मीदवार3%
जो अभ्यर्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी नहीं है, उस उम्मीदवार के लिए कोई आरक्षण नहीं है


आरएएस 2017 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: आवेदकों के पास एक सरकारी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय या उसके समकक्ष से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जो छात्र स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष में हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: राजस्थान सरकार की नीतियों और मानदंडों के अनुसार सभी श्रेणियों के लिए आरएएस 2017 की उम्र सीमा अलग है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

आवश्यक न्यूनतम आयु- 21 वर्ष

अधिकतम उम्र- 35 वर्ष
READ: दो बार फेल होकर भी सीकर के सुनील ने नहीं मानी हार, तीसरी बार में बनाई टॉप टेन में जगह


ऐसे करना होगा आरपीएससी आरएएस 2017 के लिए आवेदन:

आरएएस 2017 के लिए आवेदन करने के लिए आपको आरएएस 2017 पंजीकरण फॉर्म भरना होगा जो आपको आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर मिलेगा। यहां, आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण फॉर्म आरपीएससी की साइट पर जल्द ही अपडेट होगा। किसी भी तरह की गलतियों से बचने के लिए, फॉर्म को सही ढंग से भरें। फॉर्म में कोई गलती होने पर आवेदक को अयोग्य घोषित किया जाएगा और वो परीक्षा में बैठने से वंचित रह जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो