scriptICU में भर्ती पूर्व मंत्री Ratan Lal Tambi से मिले सीएम Ashok Gehlot, जानी कुशलक्षेम | Ratan Lal Tambi, Ashok Gehlot met former minister at SMS hospital | Patrika News

ICU में भर्ती पूर्व मंत्री Ratan Lal Tambi से मिले सीएम Ashok Gehlot, जानी कुशलक्षेम

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2020 01:15:16 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) पूर्व मंत्री रतनलाल ताम्बी ( Ratan Lal Tambi ) से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे। गहलोत ने आईसीयू में एडमिट ताम्बी से मुलाक़ात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

Ratan Lal Tambi, Ashok Gehlot met former minister at SMS hospital
जयपुर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) पूर्व मंत्री रतनलाल ताम्बी ( Ratan Lal Tambi ) से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे। गहलोत ने आईसीयू में एडमिट ताम्बी से मुलाक़ात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। साथ ही पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत कर हेल्थ अपडेट जानी।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री रतनलाल ताम्बी का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से खराब चल रहा है। कई दिनों तक उन्होंने अपने निवास पर रहकर ही इलाज करवाया और स्वास्थ्य लाभ लिया। लेकिन तबियत में ज़्यादा सुधार नहीं आने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखकर इलाज शुरू किया। फिलहाल ताम्बी का स्वास्थ्य नाज़ुक बना हुआ है।

इससे पहले भी सीएम गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता ताम्बी के आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछ चुके हैं।


पूर्व मंत्री रतनलाल ताम्बी सरपंच, प्रधान और विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1977 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे 1980 और 1993 के चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। ताम्बी के पिता स्वतन्त्रता सेनानी थे। ताम्बी बताते हैं कि न उनके पिताजी ने और न ही उन्होंने खुद कभी अपने सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो