जयपुर

रवि पुष्य नक्षत्र कल, गणपति की होगी आराधना

भगवान गणेश के मंदिरों में होंगे पंचामृत अभिषेकवाहन व आभूषण की खरीददारी के लिहाज से बेहद शुभ दिन

जयपुरOct 10, 2020 / 06:42 pm

SAVITA VYAS

जयपुर। शारदीय नवरात्र से पहले रविवार को रवि पुष्य मौके पर दिनभर खरीददारी के योग रहेंगे। ऐसे में छुट्टी का दिन होने के चलते बाजार खरीदारी के लिहाज से ग्राहकों से गुलजार होंगे। ज्योतिषविदों के मुताबिक इस दिन रवि पुष्य व सर्वार्थसिद्धि सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही भगवान गणेश के मंदिरों में गणपति का पंचामृत अभिषेक होगा। चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेश मंदिर में पं. राहुल शर्मा के सान्निध्य में सुबह विधिवत अभिषेक के बाद विभिन्न आयोजन होंगे। इसके बाद गणपति को नवीन पोशाक धारण करा फू ल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में गणपति स्त्रोत, अष्टोत्तरशतनाम के पाठ किए जाएंगे एवं भक्तों को हल्दी की गांठ वितरित की जाएगी। इसके अलावा नहर के गणेश जी मंदिर में पं.जय शर्मा के सान्निध्य में भगवान का विशेष शृंगार कर पंचामृत अभिषेक होगा। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान का पंचामृत अभिषेक होगा। इसके अलावा श्वेत सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, बंगालीबाबा गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अभिषेक होंगे।
अधिकमास में बह रही ज्ञान की गंगा

भगवान विष्णु की आराधना का प्रिय महीना अधिकमास जारी है। इस दौरान भगवान विष्णु की आराधना की जा रही है। मंदिरों में ठाकुरजी को भागवत कथा के पाठ सुनाई जा रहे हैं। वहीं घरों में भी भक्त भगवान विष्णु के धार्मिक ग्रंथों का पाठ कर रहे हैं। इस पूरे महीने भगवान सालिगराम का पूजन, दान-पुण्य, विभिन्न कथाओं का श्रवण करना विशेष फ लदायी माना गया है।

Home / Jaipur / रवि पुष्य नक्षत्र कल, गणपति की होगी आराधना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.