scriptRCA Election 2019: वोटिंग के दौरान हंगामा, पदाधिकारी बोले- ‘अंदर सब कुछ फिक्स’ | RCA Election 2019, protest against Proxy Vote during voting | Patrika News

RCA Election 2019: वोटिंग के दौरान हंगामा, पदाधिकारी बोले- ‘अंदर सब कुछ फिक्स’

locationजयपुरPublished: Oct 04, 2019 12:09:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

RCA Election 2019:आरसीए चुनाव 2019 ( RCA Election 2019 ) के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होने के लगभग दो घंटे के बाद मतदान स्थल पर जमकर हंगामा हुआ। सचिव पद के प्रत्याशी सोमेंद्र तिवाड़ी ने मतदान के दौरान प्रॉक्सी वोट को लेकर ऐतराज जताया और हंगामा खड़ा कर दिया।

RCA
जयपुर।


आरसीए चुनाव 2019 ( RCA Election 2019 ) के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होने के लगभग दो घंटे के बाद मतदान स्थल पर जमकर हंगामा हुआ। सचिव पद के प्रत्याशी सोमेंद्र तिवाड़ी ने मतदान के दौरान प्रॉक्सी वोट को लेकर ऐतराज जताया और हंगामा खड़ा कर दिया।

एकाएक हुए इस हंगामे से मतदान स्थल पर हड़कंप का माहौल बन गया। जाप्ते के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और हंगामा कर रहे पदाधिकारियों को मतदान स्थल से बाहर निकाला। स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए मतदान स्थल और आस-पास पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। पुलिस हर हलचल पर पैनी नज़र रखे हुए है और हर गतिविधि की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।
‘सब कुछ फिक्स’: तिवाड़ी

प्रॉक्सी वोट को लेकर हंगामा खड़ा करने वाले पदाधिकारी सोमेंद्र तिवाड़ी ने आरोप लगाए कि अंदर सबकुछ फिक्स है। तिवाड़ी ने कहा कि प्रॉक्सी वोटों पर नंबर डलवाये जा रहे हैं, जो सही नहीं हैं। उन्होंने पुलिस कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाये। इधर मामले में जोशी गुट ने कहा कि मतदान स्थल पर सब कुछ सामान्य रहा। हंगामा डूडी गुट के हारने की बौखलाहट है।

रोचक बने हुए हैं चुनाव

राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव इस बार भी रोचक बने हुए हैं। सीपी जोशी और रामेश्वर डूडी की टीमें एक-दूसरे के सामने मैदान में उतरी हुई हैं। इधर, आरसीए की पिच पर इस बार सियासी घालमेल की अजब तस्वीर देखने को मिल रही है। भाजपा नेता कांग्रेस की टीम के साथ हैं, जबकि कांग्रेस नेता भाजपा टीम के साथ हैं।
सीपी जोशी गुट ने भाजपा के अमीन पठान को उतारा है तो वहीं कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी गुट ने कांग्रेस के ऐश्वर्य कटोच और भाजपा के रामप्रकाश चौधरी और पिंकेश को उतारा है। आरसीए की ‘कप्तानी’ यानी की अध्यक्ष पद को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का सीधा मुकाबला जोधपुर के भाजपा नेता रामप्रकाश चौधरी से है।

हाईलाइट्स-

– जोशी गुट: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अमीन पठान को उतारा।

– डूडी गुट: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रेश कुमारी के पुत्र ऐश्वर्य कटोच मैदान में हैं।

– जोधपुर कनेक्शन के चलते चंद्रेश कुमारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। राज्य के एक कैबिनेट मंत्री भी कटोच के लिए लॉबिंग में जुटे रहे।
– जोशी और डूडी गुट के नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ दिनभर रणनीति बनाने में जुटे रहे।

– नाम वापसी के आखिरी समय तक समझौते को लेकर भी दोनों गुटों के कुछ नेता सक्रिय नजर आए।
– सूत्रों का कहना है कि डूडी-मोदी गुट ने समझौते के लिए उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव का पद मांगा, लेकिन इस पर बात नहीं बन सकी।


डूडी गुट के पैनल में संयुक्त सचिव पद के दो उम्मीदवार
डूडी गुट में संयुक्त सचिव पद को लेकर झगड़ा हो गया है। उसके गुट से भाजपा नेता पिंकेश जैन और ब्रजकिशोर उपाध्याय दोनों ने नाम वापस नहीं लिया। इसके चलते अब दोनों चुनावी मैदान में डट गए हैं। नांदू ने बताया कि पिंकेश को गुरुवार को नाम वापस लेना था, लेकिन बुखार होने के कारण वह चुनाव अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके और उनका नामांकन वापस नहीं लिया जा सका। उन्होंने दावा किया कि पिंकेश अब बृजकिशोर को ही वोट देने की अपील करेंगे। उधर, जोशी गुट के रामपाल शर्मा ने कहा कि डूडी गुट में विवाद के कारण संयुक्त सचिव पद पर पिंकेश का नाम वापस नहीं हो सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो