script28 फरवरी तक के लिए राष्ट्रीय उद्यानों, टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण्यों में रेड अलर्ट | Red alert in national parks, tiger reserves, wildlife sanctuaries till | Patrika News

28 फरवरी तक के लिए राष्ट्रीय उद्यानों, टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण्यों में रेड अलर्ट

locationजयपुरPublished: Dec 05, 2020 11:45:13 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

वन विभाग ने जारी किया रेडअलर्टबढ़ती शिकार की घटनाओं को देखते हुए लिया निर्णयफील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
28 फरवरी तक के लिए राष्ट्रीय उद्यानों, टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण्यों में रेड अलर्ट
बढ़ती शिकार की घटनाओं को देखते हुए लिया निर्णय
फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त
वन विभाग ने रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में शिकार की घटनाओं को देखते हुए प्रदेश के सभी वन्यजीव अभ्यारण्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रेड अलर्ट 28 फरवरी तक के लिए जारी किया गया है। इस दौरान सभी फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। विभाग ने इस दौरान सभी राष्ट्रीय उद्यानों, टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण्यों और सभी वन क्षेत्रों में शिकारियों की तलाश में सघन तलाशी के लिए अभियान चलाए जाने और जरूरत होने पर स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेकर शिकारियों को पकडऩे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि गश्ती दल संरक्षित क्षेत्रों और वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निरंतर गश्त करें। इस अभियान में सभी टेरिटोरियल वनाधिकारी और स्टाफ भी शामिल होकर वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए सहयोग प्रदान करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो