मई में लगा था झटका
बता दें जून में कामर्शियल सिलेंडर 126.50 रुपए सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर के दाम महीने में पहली बार 7 मई को और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।

एक साल में 168.50 रुपए महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलेंडर
पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 836 रुपए से बढ़कर 1006 रुपए पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आखिरी बार 3 रुपए की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले 7 मई को दाम 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च के दाम 949.50 रुपए के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की उछाल आई थी, इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 899.50 रुपए पर टिके थे।

रसोई गैस पर 5 और कमर्शियल पर 18 फीसदी जीएसटी
रसोई गैस पर 5 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 2.5 फीसदी केन्द्र के खाते में और 2.5 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 19.20 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है। कमर्शियल गैस पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 9 फीसदी केन्द्र के खाते में और 9 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 124.70 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है।

सरकार 12 गैस सिलेंडर पर देती थी सब्सिडी
सरकार एक साल में प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती थी। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। हालांकि सरकार ने कोरोना काल में इसे बंद कर दिया है।