जयपुरPublished: May 12, 2023 07:33:45 pm
firoz shaifi
- अलवर में 238 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी है। राजस्थान के विकास मॉडल की देश भर में प्रशंसा हो रही है। राज्य सरकार महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से आमजन की आर्थिक समस्याओं का समाधान कर उन्हें सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अलवर के सरस डेयरी परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां करीब 238 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।