scriptHindu Calendar 2020: नए साल में कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ेंगे, जाने पूरे साल का कलेंडर | Religion News Hindu Calendar 2020 all vrat and festival date time list | Patrika News

Hindu Calendar 2020: नए साल में कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ेंगे, जाने पूरे साल का कलेंडर

locationजयपुरPublished: Dec 10, 2019 05:30:45 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Hindu Festivales Date: साल 2020 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहार की पूरी जानकारी देखें

Hindu Calendar 2020: नए साल में कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ेंगे, जाने पूरे साल का कलेंडर

Hindu Calendar 2020: नए साल में कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ेंगे, जाने पूरे साल का कलेंडर

जयपुर. नए साल में कौन-कौन से व्रत एवं त्योहार कौनसे तारीख को और किस वार ( Hindu Festivales Date day 2020 ) को पड़ेंगे। साल 2020 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहार की पूरी जानकारी देखें। साल की शुरुआत में मकर संक्रांति, लोहड़ी और बसंत पंचमी का त्योहार आएगा। मकर संक्राति पर जयपुर सहित कई जिलों में जमकर पतंगबाजी होगी। वहीं फरवरी में महाशिवरात्रि का त्योहार आएगा।
मार्च में होली, शीतलाष्टमी, गणगौर, गुडी पड़वा और चेटी चंड मनाया जाएगा। होली के आठ दिन बाद शीतलाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इसमें शीतल भोजन किया जाता है। जयपुर में गणगौर की सवारी बहुत प्रसिद्ध है। इस सवारी को देखने के लिए न केवल जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्र से बल्कि प्रदेशभर और विदेश से भी पर्यटक देखने आते हैं।
इसी तरह जून में निर्जला एकादशी, जुलाई में देवशयनी एकादशी और हरियाली तीज, अगस्त में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का त्योहार पड़ेगा। गणगौर की तरह तीज की सवार भी निकाली जाती है। हाथी-घोड़े के लवाजमें के साथ ठाठ-बाट से तीज माता की सवारी निकाली जाती है। वहीं नवंबर में दिवाली और देवउठनी एकादशी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।
जनवरी 2020 व्रत एवं त्यौहार:

10 जनवरी शुक्रवार को पौष पूर्णिमा व्रत
13 जनवरी सोमवार संकष्टी चतुर्थी और लोहड़ी
15 जनवरी बुधवार मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
24 जनवरी शुक्रवार माघ अमावस्या
29 जनवरी बुधवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
फरवरी 2020 व्रत एवं त्यौहार:

9 रविवार माघ पूर्णिमा व्रत
21 शुक्रवार फरवरी
23 रविवार फाल्गुन अमावस्या

मार्च 2020 व्रत एवं त्यौहार:

6 शुक्रवार आमलकी एकादशी
9 सोमवार फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन
10 मंगलवार धूलंडी
16 गुरुवार शीतलाष्टमी
24 मंगलवार चैत्र अमावस्या
25 बुधवार चैत्र नवरात्रि घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
26 गुरुवार चेटी चंड

27 शुक्रवार, गणगौर

अप्रैल 2020 व्रत एवं त्यौहार:

2 गुरुवार राम नवमी
8 बुधवार हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
26 रविवार अक्षय तृतीया
मई 2020 व्रत एवं त्यौहार:

7 गुरुवार वैशाख पूर्णिमा व्रत
22 शुक्रवार ज्येष्ठ अमावस्या

जून 2020 व्रत एवं त्यौहार:

2 मंगलवार निर्जला एकादशी
5 शुक्रवार ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
21 रविवार आषाढ़ अमावस्या

ट्रेंडिंग वीडियो