script

पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए लगेंगी विशेष कक्षा

locationजयपुरPublished: Oct 23, 2019 11:54:41 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

लगेंगी रेमेडियल क्लास, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की लगेगी क्लास, आठवीं कक्षा के परिणाम को माना आधार

Remedial Teaching in Government School

Remedial Teaching in Government School

जयपुर। कमजोर विद्यार्थियों का परिणाम सुधारने की शिक्षा विभाग पूरी तरह से तैयारी कर रहा है। विभाग का मानना है कि अभी से प्रयास किए जाएंगे तो ये विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। कक्षा 9 में पढ़ रहे 5 लाख 28 हजार 302 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके लिए रेमेडियल क्लास लगाई जाएंगी। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। 1 लाख 41 हजार 766 विद्यार्थियों को सिर्फ एक क्लास, 1 लाख 67 हजार 98 विद्यार्थियों को दो क्लास और 2 लाख 19 हजार 438 विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी तीनों विषय पढ़ने होंगे।
गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की क्लास
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम बेहतर रहे इसके प्रयास शिक्षा विभाग कर रहा है। इसके लिए कक्षा 9 से ही विद्यार्थियों पर ध्यान दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कक्षा 8 में जिन विद्यार्थियों के अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय में कम अंक आए, उनकी स्थिति सुधारने के लिए कक्षाएं लगाई जाएंगी। सी और डी दोनों ही ग्रेड वाले विद्यार्थियों के लिए ये कक्षाएं लगाई जाएंगी।
40 से 50 मिनट की क्लास
रेमेडियल क्लास स्कूल समय से पहले लगाई जाएंगी। ये रोजाना लगेंगी। इसकी अवधि करीब 40 से 50 मिनट की होगी। इन विद्यार्थियों की पहले और बाद में दो परीक्षाएं ली जाएंगी, जिससे इनके सीखने की क्षमता का पता चल सकेगा। ये कक्षा 60 दिन लगेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो