जयपुर

दूरदर्शन पर दोबारा शुरू हुआ मोगली का प्रसारण

घरों में बंद बच्चों का मन बहलाने के एक बेहतरीन कदम उठाया

जयपुरApr 09, 2020 / 03:09 pm

SAVITA VYAS

दूरदर्शन पर दोबारा शुरू हुआ मोगली का प्रसारण

जयपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है, जिसकी वजह से सभी टीवी प्रोग्राम और मूवीज की शूटिंग्स रोक दी गई है। ऐसे हालात में सभी टीवी चैनल्स अपने फेमस सीरियल्स को री-टेलीकास्ट कर रहे हैं। अब दूरदर्शन एक और पुराने सीरियल को लेकर आया है। दूरदर्शन ने लॉकडाउन में घरों में बंद बच्चों का मन बहलाने के एक बेहतरीन कदम उठाया है। दूरदर्शन ने नब्बे के दशक में बच्चों का चहेता प्रोग्राम ‘जंगल बुक’ को एक बार फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। जब फैंस ने इसके पहले एपिसोड को देखा तो काफी नाराज भी हुए क्योंकि इस बार यह नए टाइटल सॉन्ग के और दूसरी डबिंग में दर्शकों के सामने आया है। गौरतलब है कि सभी टीवी चैनल्स अलग-अलग शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने के लिए मजबूर हैं। दूरदर्शन पर उन पुराने शोज का रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जा रहा है, जिन्होंने एक वक्त में चैनल पर टीआरपी की बाढ़ ला दी थी। रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बख्शी और शक्तिमान जैसे टीवी शोज पहले ही चैनल पर वापसी कर चुके हैं दूरदर्शन पर रामायण को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा महाभारत का भी प्रसारण हो रहा है।

Home / Jaipur / दूरदर्शन पर दोबारा शुरू हुआ मोगली का प्रसारण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.