scriptRepublic Day: गहलोत बोले, देश में आज तनाव और अविश्वास का माहौल | Republic Day Cm Ashok Gehlot Badi Choupad Jhandarohan | Patrika News

Republic Day: गहलोत बोले, देश में आज तनाव और अविश्वास का माहौल

locationजयपुरPublished: Jan 26, 2022 12:10:03 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस पर बुधवार को बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हम चिंतित है। देश में तनाव और अविश्वास का माहौल है। जबकि देश में अनेकता में एकता का माहौल होना चाहिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस पर बुधवार को बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हम चिंतित है। देश में तनाव और अविश्वास का माहौल है। जबकि देश में अनेकता में एकता का माहौल होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 70 साल पहले देश में क्या था और आज देश कहा है। फिर भी हमे सुनना पड़ता है कि 70 साल में क्या हुआ हैं। आप सोच सकते हैं कि कैसे लोग इस तरह की बातें करते हैं। येय फासिस्टवादी लोग है। ना इनका संविधान में विश्वास है और ना ही लोकतंत्र में है। इनका लोकतंत्र में विश्वास होता तो ऐसी भाषा कभी सुनने को नहीं मिलती। गहलोत ने कहा कि आज माहौल अलग बन गया हैं। चुनौती हमारे सामने है। हम सुशासन दे रहे हैं। विकास की कोई कमी नहीं रख रहे हैं। इस दौरान गहलोत ने कोरोना काल के काम के बारे में भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, महापौर मुनेश गुर्जर, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खां बुधवाली, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा सहित अनेक नेता मौजूद रहे हैं।
गुमराह करने वाली ताकतों का मुकाबला करेंगे

गहलोत ने कहा कि हमने सरकार में शांति व अहिंसा प्रकोष्ठ बनाया है। आपस सोच सकते हैं क्यों बनाया है ? आप जानते हैं देश में माहौल ऐसा ही है। हमें गांधीजी के बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए उन ताकतों का मुकाबला करना है, जो लोगों को गुमराह कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो