scriptराजस्थान के सरकारी अस्पतालों में चरमरा सकती हैं व्यवस्थाएं, रेजीडेंट डॉक्टर मंगलवार से रहेंगे हड़ताल पर | Resident doctors strike latest news : doctors strike in rajasthan | Patrika News

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में चरमरा सकती हैं व्यवस्थाएं, रेजीडेंट डॉक्टर मंगलवार से रहेंगे हड़ताल पर

locationजयपुरPublished: Dec 02, 2019 09:21:42 pm

Submitted by:

abdul bari

प्रदेश के रेजीडेंट डॉक्टर्स मंगलवार को सुबह 9 बजे से हड़ताल ( resident doctors strike in rajasthan ) पर रहेंगे। रेजीडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को चिकित्सा मंत्री ( medical minister rajasthan ) की अनुपस्थित में अधिकारियों के साथ सचिवालय में वार्ता की। वार्ता में मांगों पर समाधान नहीं निकलने पर डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

जयपुर
प्रदेश के रेजीडेंट डॉक्टर्स मंगलवार को सुबह 9 बजे से हड़ताल ( resident Doctors strike in rajasthan ) पर रहेंगे। रेजीडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को चिकित्सा मंत्री ( medical minister rajasthan ) की अनुपस्थित में अधिकारियों के साथ सचिवालय में वार्ता की। वार्ता में मांगों पर समाधान नहीं निकलने पर डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
यह है पूरा मामला ( Resident Doctors on strike )


रेजीडेंट डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। जार्ड के अध्यक्ष अजीत बागड़ा ने बताया कि रेजीडेंट डॉक्टरों की 4 सूत्रीय मांगों पर 16 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता में मांगों पर समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा था। 30 नवंबर को मंत्री को फिर मांगों का ज्ञापन दिया।
वार्ता में मांगों पर कोई सहमति नहीं बन पाई


मंत्री ने मंगलवार को वार्ता के लिए आमंत्रित किया, लेकिन वार्ता में मांगों पर कोई सहमति नहीं बन पाई। रेजीडेंट की मुख्य मांग फीस वृद्धि पर रोक लगाना, एचआरए बढ़ाना तथा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करना आदि है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने सोमवार रात को अपनी जनरल बॉडी की बैठक कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो