इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 के मुताबिक भारत की ओर से आरएंडडी पर कुल देशभर में अपेक्षाकृत कम रहा है। भारत जैसे विकासशील देशों में इन पर कम खर्च के कारणों के बारे में बताया गया है कि इनमें निवेश के परिणाम आने में समय लगता है। भारत जैसे देशों में भूख, बीमारी नियंत्रण जैसे बड़े मुद्दे हैं। संसाधनों को इनसे निपटने की दिशा लगाया जा रहा है।
इजराइल सबसे आगे
विकसित देश अमेरिका 2.1 फीसदी, स्वीडन 3.2 फीसदी और स्विटजरलैंड 3.4 प्रतिशत अनुसंधान और विकास पर खर्च करते हैं। इजराइल दुनिया में सबसे अधिक सकल घरेलू उत्पाद का 4.5 प्रतिशत आरएंडडी पर खर्च करता है। 2008-09 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 0.8 प्रतिशत की तुलना में 2017-18 में इनमें निवेश घटकर 0.7 प्रतिशत रह गया। आंकड़ों से पता चलता है कि इस मामले में भारत अन्य ब्रिक्स देशों की तुलना में कम खर्च करता है। ब्राजील जीडीपी का करीब 1.2 प्रतिशत, रूस 1.1 प्रतिशत, चीन 2 प्रतिशत से अधिक जबकि दक्षिण अफ्रीका 0.8 प्रतिशत आरएंडडी पर खर्च करते हैं। दुनिया का औसत करीब 1.8 प्रतिशत है।