राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन आज
जयपुरPublished: Jul 10, 2023 12:05:10 am
तहसीलदार पदोन्नति के कोटे में बदलाव होने पर राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ सोमवार को विरोध-प्रदर्शन करेगा।


राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन आज
तहसीलदार पदोन्नति के कोटे में बदलाव होने पर राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ सोमवार को विरोध-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान सभी जिला कलेक्टर कार्यालय और उपखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुए कर्मचारियों के समझौते को राजस्व विभाग नहीं मान रहा है और कर्मचारियों के लिए आरक्षित कोटे में छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि तहसीलदार पदेन्नति के कोटे से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो संघ आन्दोलन की घोषणा करेगा।