scriptनाक की खूबसूरती में चार चांद लगाती है राइनोप्लास्टी, | Rhinoplasty : Rhinoplasty Surgery Procedure, Cost, Video in Hindi | Patrika News

नाक की खूबसूरती में चार चांद लगाती है राइनोप्लास्टी,

locationजयपुरPublished: Sep 24, 2019 07:19:49 pm

Submitted by:

Anil Chauchan

Rhinoplasty : Face personality का Mirror होता है। अगर चेहरे के Feature में कोई कमी रह जाती है तो वह व्यक्तित्व में बड़ी खामी पैदा कर देती है और इससे आपका Self-Esteem भी प्रभावित होता है। Nose हमारे चेहरे का Important Part होता है और इसकी बनावट में खामी होने पर अब कॉस्मेटिक सर्जरी से इसे ठीक कराया जा सकता है। राइनोप्लास्टी एक Cosmetic Surgery है, जिसमें नाक को New Shape और रूप दिया जाता है।

nose_surgery.jpg
जयपुर . चेहरा ( Face ) व्यक्तित्व ( Personality ) का आईना ( Mirror ) होता है। अगर चेहरे के फीचर ( Feature ) में कोई कमी रह जाती है तो वह व्यक्तित्व में बड़ी खामी पैदा कर देती है और इससे आपका आत्मसम्मान ( Self-Esteem ) भी प्रभावित होता है। नाक ( Nose ) हमारे चेहरे का महत्वपूर्ण अंग ( Important Part ) होता है और इसकी बनावट में खामी होने पर अब कॉस्मेटिक सर्जरी से इसे ठीक कराया जा सकता है। राइनोप्लास्टी ( Rhinoplasty ) एक कॉस्मेटिक सर्जरी ( Cosmetic Surgery ) है, जिसमें नाक को नया आकार ( New Shape ) और रूप दिया जाता है। राइनोप्लास्टी के जरिए खूबसूरत नाक पा सकते हैं। राइनोप्लास्टी में नाक के चौड़े होनेए चपटीए मोटीए छोटीए लंबी और सभी प्रकार की कमियों को दूर किया जा सकता है। इसमें बोन ग्राफ्ट या कार्टिलेज ग्राफ्ट दोनों किया जा सकता है।

राइनोप्लास्टी सर्जरी बेहद महत्वपूर्ण सर्जरी होती है जो आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करती है। इसीलिए आवश्यक है कि यह सर्जरी एक अनुभवी कॉस्मेटिक सर्जन से ही की जानी चाहिए। प्लास्टिक सर्जन डॉ सुनीश गोयल ने बताया कि सर्जरी के दौरान डॉक्टर एक चीरा लगाते हैं, जिससे वे उन हड्डियों और कार्टिलेज तक पहुंच सके जो नाक को सपोर्ट करती हैं। यह चीरा इस तरह लगाया जाता है कि सर्जरी के बाद नजर न आए। हड्डी और कार्टिलेज को मनमुताबिक समायोजित किया जाता है और फिर उसे पुनरू व्यवस्थित कर दिया जाता है।
एक सर्जरी जो बदल देगी आपका चेहरा
– नाक की खूबसूरती में चार चांद लगाती है राइनोप्लास्टी
– चेहरा बदलने के लिए की जा जाती है कॉस्मेटिक सर्जरी
– राइनोप्लास्टी में नाक के चौड़े, चपटा, मोटा होने को किया जाता है ठीक
– लगातार बढ़ रहा है इस सर्जरी का चलन, विदेशों में आम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो