जयपुर

फॉच्र्यून ग्लोबल 500 लिस्ट: रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी भारतीय कंपनी

मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries Ltd ) 42 स्थानों की छलांग के साथ फॉच्र्यून ग्लोबल 500 लिस्ट ( Fortune 500 list ) में भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग ( global ranking ) वाली कंपनी बन गई है। अब तक इस लिस्ट में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ( indian oil corporation ) को फॉच्र्यून 500 इंडिया लिस्ट में जगह मिली थी और वह पहले स्थान पर थी।

जयपुरJul 24, 2019 / 07:13 pm

Narendra Singh Solanki

फॉच्र्यून ग्लोबल 500 लिस्ट: रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी भारतीय कंपनी

फॉच्र्यून ने कहा, ‘इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल 500 की लिस्ट ( Fortune 500 list ) में 106वें स्थान पर है। यह आईओसी से आगे निकल गई है जो 117वें पायदान पर है।Ó वर्ष 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी 32.1 फीसदी बढ़कर 82.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई, जो 2018 में 62.3 अरब डॉलर थी। वहीं दूसरी ओर आईओसी का मुनाफा इस दौरान 17.7 फीसदी बढ़कर 65.9 अरब डॉलर से 77.6 अरब डॉलर हो गई। फॉच्र्यून ने कहा कि पिछले दस साल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी में सालाना 7.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। 2010 में यह 41.1 अरब डॉलर थी। वहीं इस अवधि में आईओसी की आमदनी सालाना आधार पर 3.64 फीसदी बढ़ी है। 2010 में यह 54.3 अरब डॉलर थी। फॉच्र्यून की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईओसी के अलावा अन्य भारतीय कंपनियों में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) , भारतीय स्टेट बैंक ( state bank of india ), टाटा मोटर्स, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि और राजेश एक्सपोट्र्स शामिल हैं। ओएनजीसी इस लिस्ट में 37 पायदान की छलांग के साथ 160वें स्थान पर है। एसबीआई 20 स्थान नीचे चली गई है और उसे 236वां स्थान मिला है। टाटा मोटर्स को 33 स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है और यह 265वें स्थान पर है। बीपीसीएल 39 पायदान छलांग लगाकर 275वें स्थान पर पहुंची है। वहीं राजेश एक्सपोट्र्स 90 स्थान खिसककर 495वें पायदान पर है। अमेरिका की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट ( Walmart ) फॉच्र्यून 500 लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है।

Hindi News / Jaipur / फॉच्र्यून ग्लोबल 500 लिस्ट: रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी भारतीय कंपनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.