scriptहोली के धमाल में मौसम भी देगा साथ, दिन के तापमान में पारा करीब छह डिग्री तक उछला | Rise in Maximum temperature gives Rajasthan respite from cold | Patrika News

होली के धमाल में मौसम भी देगा साथ, दिन के तापमान में पारा करीब छह डिग्री तक उछला

locationजयपुरPublished: Mar 02, 2018 09:27:15 am

Submitted by:

dinesh

शहर में पुरवाई हवा बीती रात से थम गई है…

holi
जयपुर। रंगों का पर्व होली आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं आज होली का धमाल मचाने वालों का साथ मौसम भी देगा। शहर में पुरवाई हवा बीती रात से थम गई है और आज सुबह शहर में आसमान साफ होने पर सूर्योदय के साथ ही मौसम में गर्माहट महसूस हो रही है।
शहर में बीती रात पारे में हुई बढ़ोतरी से बढऩे लगी गर्माहट
बीते सप्ताह मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम का मिजाज पलटने व सर्दी का जोर बढऩे का अंदेशा जताया था लेकिन मौसम में संभावित बदलाव टलते ही पारे में बढ़ोतरी हुई और राजधानी में बीते तीन दिनों में दिन के तापमान में पारा करीब छह डिग्री तक उछल गया है।
यह भी पढ़ें

ट्रक से कत्लखाने ले जाया जा रहा था गोवंश, पुलिस की गाड़ी देख फरार हाे गया चालक

मौसम भी देगा साथ
शहर में आज सुबह जहां आसमान साफ रहा है वहीं सुबह छह बजे दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में आज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने व दिन का तापमान 33 डिग्री व उसके आस पास रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

रिश्ते तार-तार, बाप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेटी से किया दुष्कर्म

मौसम वैज्ञानिकों ने जताया था अंदेशा
गौरतलब है कि, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने का अंदेशा है, जिसके चलते उत्तरी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों तक उत्तरी हवाएं पहुंचने से गर्मी के तीखे रहे तेवर नरम हो सकते हैं। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में बादल छाए रहने व दिन में धूप की आंखमिचौनी धूप की तपिश से राहत दिलाएगी, लेकिन पारे में बढ़ोतरी से मौसम में गर्माहट भी महसूस हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो