scriptराजस्थान भाजपा की ‘डिजिटल नजर’, एप से ‘अपडेट’ रहेंगे कार्यकर्ता | Rjasthan Bjp App Work Progress Pm Modi Amit Shah Jp Nadda Campaign | Patrika News

राजस्थान भाजपा की ‘डिजिटल नजर’, एप से ‘अपडेट’ रहेंगे कार्यकर्ता

locationजयपुरPublished: Jan 20, 2022 04:21:56 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

आईटी और सोशल मीडिया के मामले में भाजपा देश की सभी पार्टियों को मात देती नजर आती है। अब पार्टी की ओर से एप तैयार किया जा रहा है, जिसके तैयार होने के बाद पार्टी पूरी तरह पेपरलैस हो जाएगी।

राजस्थान भाजपा की 'डिजिटल नजर', एप से 'अपडेट' रहेंगे कार्यकर्ता

राजस्थान भाजपा की ‘डिजिटल नजर’, एप से ‘अपडेट’ रहेंगे कार्यकर्ता

आईटी और सोशल मीडिया के मामले में भाजपा देश की सभी पार्टियों को मात देती नजर आती है। अब इसे और भी सशक्त बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। पार्टी की ओर से एप तैयार किया जा रहा है, जिसके तैयार होने के बाद पार्टी पूरी तरह पेपरलैस हो जाएगी। इस एप के जरिए ही पार्टी के मंडल और जिलों के कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश स्तर तक पहुंचाई जाएगी।
पार्टी के नीचे से लेकर उच्च स्तर तक करीब 11 लाख कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के मोबाइल पर यह एप डाउनलोड किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य आदमी भी इस एप के जरिए पार्टी के कार्यकमों की जानकारी ले सकेगा। आपको बता दें कि आईटी को भाजपा ने प्रचार का सशक्त माध्यम बनाया है। आईटी के जरिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव का प्रचार चला था और पार्टी को भारी—भरकम बहुमत मिला था। इसी वजह से केंद्रीय नेतृत्व लगातार पार्टी को आईटी सेक्टर में सशक्त करने की बात कह रहा है।
यूं होगा काम

किसी जिला या मंडल स्तर पर कोई कार्यक्रम होता है तो वहां की आईटी टीम के जरिए उस कार्यक्रम की फोटो और 150-200 शब्दों की प्रेस ब्रीफिंग एप पर डाउनलोड की जाएगी। जिसका पेज बन जाएगा। इससे प्रदेश मुख्यालय पर बिना प्रिंट निकाले ही इसे एप या वेबसाइट के जरिए देखा जा सकेगा।
2023 में टैब पर होगा पूरा काम

भाजपा के आईटी हैड अजीत मांडण ने बताया कि आईटी टीम इस दिशा में काम कर रही है कि 2023 तक भी पदाधिकारियों और नेताओं को पेपर से टैब पर लाया जाए। इसके लिए जिलों में सशक्त आईटी टीम बनाई गई है। यह टीम समय—समय पर नेताओं को आईटी से संबंधित ट्रेनिंग भी दे रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो