scriptराजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, जानिए कार्यक्रम | Rjasthan Government Illigal Mining Bjp Protest Satish Poonia | Patrika News

राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, जानिए कार्यक्रम

locationजयपुरPublished: Mar 04, 2021 04:56:17 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा सड़कों पर उतरेगी। आमजन के साथ मिलकर इन आंदोलन को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, जानिए कार्यक्रम

राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, जानिए कार्यक्रम

जयपुर।

राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा सड़कों पर उतरेगी। आमजन के साथ मिलकर इन आंदोलन को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। सरकार जो वादे करके सत्ता करके आई थी, उन्हें पूरा नहीं किया गया। कार्यक्रम के तहत 6 से 14 मार्च तक मंडल स्तर तक भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। 6 मार्च को जिला और 7 और 8 मार्च को मंडल बैठकें होगी। 9 से 13 तक सड़क पर आंदोलन होगा। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। बजरी माफिया हावी हो चुके हैं। कर्जमाफी का भी काम नहीं किया गया। इन सभी मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में भाजपा सरकार को घेरेगी।
शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में भाजपा द्वारा चलाई गई योजनाओं को करीब 80 प्रतिशत तक बंद कर दिया और उनका नाम परिवर्तन कर दिया है। शर्मा ने हनुमान बेनीवाल के बयान पर पटवार करते हुए कहा कि बेनीवाल अपने दल की चिंता करे, भाजपा की चिंता ना करें। भाजपा के कार्यकर्ता एक है और आगे भी एक रहेंगे। कृपया अपना दल संभाले, दूसरों की चिंता ना करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो