जयपुर

राजस्थान में बहन-बेटियां जबरन धर्मांतरण की शिकार, हकीकत से आंखें मूंद रहे हैं सीएम- पूनियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद शब्द भाजपा ने नहीं गढ़ा है। यह वास्तविकता है कि राज्य में बहन-बेटियां जबरन धर्मांतरण का शिकार हो रही हैं। आप हकीकत से आंखें मूंद रहे हैं

जयपुरNov 28, 2020 / 06:59 pm

Umesh Sharma

राजस्थान में बहन-बेटियां जबरन धर्मांतरण की शिकार, हकीकत से आंखें मूंद रहे हैं सीएम- पूनियां

जयपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद शब्द भाजपा ने नहीं गढ़ा है। यह वास्तविकता है कि राज्य में बहन-बेटियां जबरन धर्मांतरण का शिकार हो रही हैं। आप हकीकत से आंखें मूंद रहे हैं। आप तो यह बताएं कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरह धर्म संपरिवर्तन के विरुद्ध कानून कब बना रहे हैं। पूनियां ने उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है।
पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत बताएं कि वो लव जिहाद के समर्थन में हैं या विरोध में हैं। इस तरह की घटनाओं से प्रदेश की बहुसंख्यक बहन-बेटियों पर जो अत्याचार हुए हैं, उस पर मुख्यमंत्री की क्या प्रतिक्रिया है। वो इनकी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाएंगे। हम संकल्प लेते हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश की तरह कानून बनाएंगे। पूनियां ने कहा कि जबरन धर्मांतरण प्रदेश के बड़े हिस्से में होता है। मेवात सहित प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, अलवर, भरतपुर, राजसमंद, बाड़मेर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर इत्यादि जिलों में बहन-बेटियों को फंसाकर जबरन धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के मामले सामने आए हैं।

Home / Jaipur / राजस्थान में बहन-बेटियां जबरन धर्मांतरण की शिकार, हकीकत से आंखें मूंद रहे हैं सीएम- पूनियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.