scriptराजस्थान : कांग्रेस-BJP की ‘काट’ में जुटी RLP, जानें Hanuman Beniwal ने अब क्या उठाया कदम? | RLP to contest against Congress BJP in Bye Elections in Rajasthan | Patrika News

राजस्थान : कांग्रेस-BJP की ‘काट’ में जुटी RLP, जानें Hanuman Beniwal ने अब क्या उठाया कदम?

locationजयपुरPublished: Mar 22, 2021 11:28:29 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, आरएलपी ने भी कसी कमर, तैनात किए प्रभारी- सह प्रभारी, अनुभवी और विश्वस्त नेताओं को दी गई उपचुनाव क्षेत्रों की ज़िम्मेदारी, उपचुनाव क्षत्रों में आज से करेंगे कैम्प, बनायेंगे जीत की रणनीति, किसानों-बेरोजगार युवाओं के मुद्दे पर चुनाव मैदान में आरएलपी

RLP to contest against Congress BJP in Bye Elections in Rajasthan

जयपुर।

प्रदेश की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देने और विधानसभा में पार्टी का संख्याबल बढ़ाने के मकसद चुनाव मैदान में ताल ठोक रही आरएलपी ने अब इस दिशा में एक कदम और आगे बढाया है। तीनों उपचुनाव सीटों पर पार्टी ने प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। अब ये नेता अपने-अपने क्षेत्रों में फोकस करते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और प्रत्याशी को जिताने की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

 

विश्वस्त-अनुभवी नेताओं को मिला जिम्मा
आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने सबसे विश्वस्त और अनुभवी नेताओं को उपचुनाव सीटों पर प्रभार का जिम्मा दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग को राजसमंद, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल व मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी को सुजानगढ़ जबकि पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणदीप सिंह चौधरी को सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

 

आज से संभालेंगे ज़िम्मेदारी
आरएलपी पार्टी की ओर से घोषित ये सभी प्रभारी आज से उपचुनाव क्षेत्रों में जाकर अपनी ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं। इनपर चुनावी मैनेजमेंट करने से लेकर प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति बनाने का जिम्मा रहेगा। यही नहीं संबंधित विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करके ये प्रभारी स्थानीय लोगों से रायशुमारी करेंगे और आम जन के साथ आरएलपी पार्टी की रीति-नीति को भी साझा करेंगे।

 

सह प्रभारी भी संभालेंगे मोर्चा
आरएलपी पार्टी ने प्रभारियों के साथ ही सह-प्रभारियों की भी घोषणा की है। प्रभारियों की देख-रेख में सह-प्रभारी भी उपचुनाव क्षेत्रों में कैम्प करके मोर्चा संभालेंगे।

 

इन्हें बनाया सह-प्रभारी
सुजानगढ़ विधानसभा सीट- अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरके मेहर, प्रदेश उपाध्यक्ष उदाराम मेघवाल, प्रदेश मंत्री विजयपाल बेनीवाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर विवेक माचरा व सीकर के जिला अध्यक्ष महेंद्र डोरवाल, बीकानेर के जिला अध्यक्ष दानाराम घिंटाला

 

राजसमन्द विधानसभा सीट- प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जगदीश लांबा, भागीरथ नैण, राजूराम खोजा तथा पाली जिलाध्यक्ष माधुराम जाट व उदयपुर जिलाध्यक्ष भेरुशंकर जाट

 

सहाड़ा विधानसभा सीट- प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर, प्रदेश मंत्री छुटन यादव, प्रदेश महामंत्री शंकर नारोलिया व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर श्रवण चौधरी व अजमेर के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र रावत

 

आरएलपी सबसे बेहतर विकल्प
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि आरएलपी बेरोजगार युवाओं और किसानों के मुद्दों के साथ ही स्थानीय समस्याओं को लेकर उपचुनाव मैदान पर है। उन्होंने कहा कि आरएलपी पार्टी कांग्रेस-भाजपा का सबसे बेहतर विकल्प है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो