scriptदेश विरोधी ताकतों को जवाब देगी RLP | RLP will respond to anti-national forces | Patrika News

देश विरोधी ताकतों को जवाब देगी RLP

locationजयपुरPublished: Dec 23, 2019 07:53:16 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पाटी RLP नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल RLP chief Hanuman Beniwal ने सोमवार को कहा कि इस कानून का विरोध करने वाली देशद्रोही ताकतों को आरएलपी करारा जवाब देगी। कांग्रेस सहित जो राजनीतिक दल इसे लेकर भ्रम फैला रहे हैं उनको हमारा कार्यकर्ता जवाब देगा।

rlp-will-respond-to-anti-national-forces

देश विरोधी ताकतों को जवाब देगी RLP

जयपुर
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पाटी RLP नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल RLP chief hanuman beniwal ने सोमवार को कहा कि इस कानून का विरोध करने वाली देशद्रोही ताकतों को आरएलपी करारा जवाब देगी। कांग्रेस सहित जो राजनीतिक दल इसे लेकर भ्रम फैला रहे हैं उनको हमारा कार्यकर्ता जवाब देगा।
बेनीवाल ने कहा कि नागरिकता कानून के समर्थन में आरएलपी बड़ा मार्च निकालेगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल अल्पसंख्यक वोट बैंक की खातिर इस कानून का विरोध कर रहे हैं। आरएलपी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। विश्व में विश्व मे जहां भी जो हिन्दू प्रताड़ित होगा तो उसे भारत नागरिकता दी जाएगी। राजस्थान में नागरिकता कानून को लागू करवाया जाएगा।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है, किसान, बेरोजगार परेशान हो रहे है। उनकी पार्टी प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी,बेरोजगारी भत्ता और टोल को पुन: चालू करने जैसे जनहित के मुद्दों पर प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करेगी। इसकी शुरुआत जोधपुर से की जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भाजपा में जो लोग उनके विरोधी थे, उनमें से कुछ तो पार्टी छोड़कर चले गए जो बचे हैं वे भी ठीक हो जाएंगे। दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी से हमारा पैक्ट है, वे अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए हम उनके साथ रहेंगे। प्रदेश में गहलोत सरकार भ्रष्टाचार कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो