scriptनाहरगढ़ पहाड़ी पर हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग थे गाड़ी में सवार | Road accident : car accident on the hills of nahargarh jaipur | Patrika News

नाहरगढ़ पहाड़ी पर हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग थे गाड़ी में सवार

locationजयपुरPublished: Aug 06, 2019 07:34:07 pm

Jaipur Road Accident : नाहरगढ़ पहाड़ी (Nahargarh Hills ) पर 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, देर रात जुटे रहते हैं लोग, नशा करते

jaipur

नाहरगढ़ पहाड़ी पर हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग थे गाड़ी में सवार

जयपुर। Jaipur road accident News नाहरगढ़ पहाड़ी ( Nahargarh Hills ) से नीचे लौटते समय सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक कार बेकाबू हो करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि चालक नशे में था, इसके चलते कार बेकाबू हो अनियंत्रित हो गई। हादसे के समय पांच में से तीन लोग मौके से चले गए थे। जबकि चालक और उसका एक साथी मौके पर मिला। दुर्घटना थाना पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को खाई से बाहर निकाला। चालक कार को किराए पर नाहरगढ़ ले गया था। मोती डूंगरी निवासी चालक किशनलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
देर रात जुटे रहते हैं लोग, नशा करते

बारिश होने के साथ नाहरगढ़ की पहाड़ी पर हरियाली भी छा गई है। इसके चलते पिकनिक स्पॉट होने और रात को गुलाबी शहर का नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रहती है। खास बात यह है कि यहां देर रात जुटे रहने वाले लोगों में बड़ी संख्या में नशा करते हैं। इसके चलते पहाड़ी से उतरते समय चालक के नशे में होने पर वाहन बेकाबू हो जाता है। यहां पुलिस की चैकिंग रहती है। लेकिन इन दिनों पहाड़ी से उतरने वाले वाहन चालकों की चैकिंग ना के बराबर होना बताया जा रहा है।
तीन साल 75 हादसे

jaipur
नाहरगढ़ और जयगढ़ अपने घाटी वाले मार्ग के कारण लोगों में रोमांच जगाते हैं लेकिन यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन की खामियां वहां जाने वाले लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं। साढ़े चार किलोमीटर दूरी के इस मार्ग पर 22 छोटे-बड़े मोड़ हैं। इनमें से चार पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस मार्ग पर गत तीन वर्ष में 75 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें दस लोगों की जान चली गई, 35 लोग गम्भीर घायल हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो