scriptदुल्हन के गृह प्रवेश की तैयारी के बीच बेटे का शव पहुंचा घर… दर्दनाक हादसा | Road accident in Jaipur late night .... | Patrika News

दुल्हन के गृह प्रवेश की तैयारी के बीच बेटे का शव पहुंचा घर… दर्दनाक हादसा

locationजयपुरPublished: Nov 26, 2020 11:53:01 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

रात करीब 10 बजे विकास खाना खाकर अपने अपने भाई और भाभी के स्वागत की तैयारियों के लिए बाइक लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान ढेहर के बालाजी के नजदीक एक बेरिकेड से वह टकरा गया। कई फीट दूर उछला और बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया।

bride.jpg

,,

जयपुर
पुलिस की #Jaipur-police लापरवाही ने बीती रात एक युवक की जान ले ली। नाकाबंदी के लिए लगाए गए बेरिकेट्स को सड़क के नजदीक ही छोडकर जब पुलिसकर्मी रवाना हो गए तो इस दौरान एक बाइक सवार उस बेरिकेड से टकराया और उसकी मौत हो गई। जिस युवक की मौत हुई उसके #Brother भाई की शादी थी। #Marriage-party शादी के बाद वह घर जा रहा था जिससे नई भाभी के स्वागत की तैयारी कर सके। लेकिन देर रात मौत के बाद अब शादी के घर में कोहराम मचा हुआ है। #Road-accident हादसा देर रात सीकर रोड पर मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है।
तीन भाईयों में सबसे छोटा था विकास
घटनास्थल पर पहुंचे हेडकांस्टेबल रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक विकास (20) मुरलीपुरा में शेखावाटी नगर का रहने वाला था। उसके पिता प्रेमचंद आरएसी की 5 वीं बटालियन, जयपुर में हेडकांस्टेबल है। विकास तीन भाईयों में सबसे छोटा था। 25 नवंबर को उसके सबसे बड़े भाई की शादी थी। रात करीब 10 बजे विकास खाना खाकर अपने अपने भाई और भाभी के स्वागत की तैयारियों के लिए बाइक लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान ढेहर के बालाजी के नजदीक एक बेरिकेड से वह टकरा गया। कई फीट दूर उछला और बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। विकास के पिता ने बताया कि विकास साथी भरत के साथ घर जा रहा था। वहां तड़के दुल्हन के स्वागत की तैयारी की जा रही थी। लेकिन नई दुल्हन के स्वागत से पहले देवर की मौत हो गई।
साथी किरायेदार की हालत गंभीर
विकास के साथ उनका किराएदार भरत कुमार सैनी भी था। वे सीकर रोड से गुजरे। तभी ढेहर का बालाजी के पास लगे लोहे के बेरिकेट्स से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इससे विकास और भरत उछलकर काफी दूर सड़क पर गिरे। उनके गंभीर चोटें आई। तब राहगीरों की सूचना पर मुरलीपुरा थाना और दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार ट्रेफिक बेरिकेड्स पर रिफलेक्टर स्टीकर भी चिपका रखे थे। यह नाकाबंदी और वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल के लिए सड़क पर लगा रखे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो