script‘फ्लाइंग फिश’ रोबोट जो बाढ़ में करेगा मदद | robot | Patrika News

‘फ्लाइंग फिश’ रोबोट जो बाढ़ में करेगा मदद

locationजयपुरPublished: Sep 14, 2019 12:29:54 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने रोबोट बनाया है, जो एक फ्लाइंग फिश की नकल करता है।

'फ्लाइंग फिश' रोबोट जो बाढ़ में करेगा मदद

‘फ्लाइंग फिश’ रोबोट जो बाढ़ में करेगा मदद

इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने रोबोट बनाया है, जो एक फ्लाइंग फिश की नकल करता है। यह रोबोट पानी का उपयोग ईंधन के रूप में झील या समुद्र की सतह से खुद को लॉन्च करने के लिए करता है। इसकी खासियत है कि यह टेक-ऑफ के बाद हवा में 26 मीटर की यात्रा कर सकता है। यह रोबोट जल प्रदूषण की निगरानी के लिए या बाढ़ के बाद खतरनाक परिस्थितियों में पानी के नमूने एकत्र करने के लिए उपयोगी हो सकता है। ऐसे इलाके जहां पर खराब मौसम या बर्फबारी के कारण सैंपल लेना संभव नहीं होता है, वहां पर रोबोट तुरंत नमूने एकत्र कर वापस उड़ान भर लेता है। फ्लाइंग फिश रोबोट में एक छोटा टैंक होता है, जो अपने जलीय परिवेश के पानी से रिफिल होता है। पानी से भरने के बाद रोबोट कई बार उड़ान भर सकता है, जिससे वह प्रति ट्रिप कई नमूने ले सकता है। टीम ने रोबोट का प्रयोगशाला, झील व वेव टैंक में परीक्षण किया। इसका अगला परीक्षण यह निर्धारित करेगा कि क्या इसका उपयोग प्रवाल भित्तियों और अपतटीय ऊर्जा प्लेटफार्मों के आसपास महासागरों की निगरानी के लिए किया जा सकता है या नहीं। इस डिवाइस पर काम करने वाले एयरोनॉटिक्स इंजीनियर राफेल जुफेरी ने कहा कि इस तरह की कम ऊर्जा से चलने वाले रोबोट वास्तव में उन वातावरणों में उपयोगी हो सकते हैं जो सामान्य रूप से गहन निगरानी की मांग करते हैं, जिसमें बाढ़ या परमाणु दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं की स्थितियां भी शामिल हैं। प्रमुख शोधकर्ता मिरको कोवैक ने बताया कि रोबोट को विकसित करने में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इतनी छोटी मशीन को पानी से दूर लेकर जाना। छोटे पैमाने पर उडऩे वाले वाहनों को पानी से हवा में जाने के लिए काफी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऐसी सामग्री जो रोबोट को ले जाने में प्रयोग में लाई जाती हैं, उन्हें कम करने के लिए पानी से प्रतिक्रिया करने वाले रसायनों का प्रयोग किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो