फर्जी सरकारी दस्तावेजों से कर दिया बड़ा खेल
कानोता पुलिस ने बताया कि रोहिंग्या अब्दुल रहीम के पास से जो भी सरकारी दस्तावेज मिले उनकी पहचान संबधित विभागों से कराई गई तो सभी फर्जी मिले। इन्हीं दस्तावेजों की मदद से उसने जमीनें ले लीं और रजिस्ट्री तक करा लीं। दो जमीनों की खरीद के बारे में फिलहाल जानकारी मिली है जो कानोता के बगराना के नजदीक स्थित लक्ष्मी वाटिका क्षेत्र में खरीदी गई हैं। उसने जमीनें करौली निवासी समीना और रईसा से खरीदी हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए अब्दुल रहीम को बुलाया तो पता चला कि की वह करीब बीस साल से जयपुर में रह रहा है। उसने बताया कि उसके परिजन नागालैंड से किसी समय राजस्थान आए थे। तब से वे यहीं बस गए। उसने यह भी बताया कि वह मेहनत नगर कच्ची बस्ती में काफी समय से रह रहा है। अब अपना मकान बनाना चाहता है। इसलिए जमीनें ली हैं। वह पुलिस की निगरानी में है। पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने की तैयारी कर रही है।

पासपोर्ट तक बनवा लिया, सउुदी से लौटा तक पता चला
जयपुर में एक रोहिंग्या ने फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट तक बनवा लिया। पिछले साल इसका खुलासा तब हुआ जब वह सउुदी की यात्रा कर वापस लौटा था। वह अपने घर तक आ पहुंचा था । बाद में उसके खिलाफ सूचना खुफिया एजेंसियों को मिली और उसके बाद जाकर केस दर्ज किया गया। इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर पता चला कि उसने फर्जी दस्तावेजों से साल 2014 में पासपोर्ट बनवाया था जो 2024 तक मान्य था। वह आठ से दस महीने सउुदी अरब रहकर वापस लौटा और फिर पकडा गया था।