scriptज्यादा उम्र का दूल्हा देख फेरे लेने से किया इनकार, लौटाई बारात | Bride refuse to marry old groom | Patrika News

ज्यादा उम्र का दूल्हा देख फेरे लेने से किया इनकार, लौटाई बारात

Published: Jun 14, 2015 10:48:00 am

स्टेज पर दूल्हे
को उम्र में 10 वर्ष बड़ा देखकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया

marriage

marriage

जसवंतगढ़/सुजानगढ़। घर में मंगल गीत गूंज रहे थे। घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। मगर स्टेज पर दूल्हे को उम्र में 10 वर्ष बड़ा देखकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। कई लोगों ने अपने अंदाज में दुल्हन को समझाने में जुट गए, लेकिन दुल्हन के घर वाले समझ गए कि बेटी की बात मानने में सबका भला है। उन्होंने किसी तरह बाद में समझा बारात को वापस लौटा दिया।

जसवंतगढ़ कस्बे मे गली नंबर पांच निवासी सीताराम बागड़ा की बेटी कविता (22) की शादी शुक्रवार को हरियाणा के सिडान गांव निवासी आनंद से होनी थी। शुक्रवार शाम बारात हरियाणा से जसवंतगढ़ पहुंच गई। स्टेज कार्यक्रम के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे की उम्र 10 वर्ष अधिक होने व एक हाथ का अंगूठा नहीं होने के कारण शादी से मना कर दिया।

दूल्हा-दुल्हन ने नहीं देखा था एक दूसरे को

दुल्हन बीए तक पढ़ी है। दूल्हा आनंद शर्मा भी फाइनल किया हुआ था। दुल्हन के परिजनो ने बताया कि ये रिश्ता हरियाणा मे रहने वाले रिश्तेदारों ने करवाया था। लड़के-लड़की ने दोनो को आपस में नहीं देखा था। मगर सावा नजदीक होने के कारण आनन-फानन मे रिश्ता कर तुरंत शादी की तारीख तय कर दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो