जयपुर

इस महल को सजाने में खर्च होंगे 310 करोड़ रुपए

चार फुटबॉल ग्राउंड जितना बड़ा है इस पैलेस के फर्श पर बिछा कालीन

जयपुरFeb 19, 2020 / 03:19 pm

Ankita Sharma

इस महल को सजाने में खर्च होंगे 310 करोड़ रुपए

-370 बिलियन पाउंड से अधिक होगा खर्च
ब्रिटिश राजपरिवार के शाही आवास बकिंघम पैलेस को नया रूप दिया जा रहा है। इसके लिए करीब 370 बिलियन पाउंड (31 अरब रुपए) खर्च किए जाएंगे। यह कार्य 2027 तक पूरा होगा। हाल ही में शाही परिवार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कार्य का दो मिनट का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें 19 वीं सदी के वॉलपेपर को येलो ड्रांइग रूम से एक कर्मी सावधानीपूर्वक हटाते हुए दिख रहा है। नवीनीकरण योजना के तहत 30,000 वर्ग मीटर का कालीन लगा फर्श भी उखाड़ा जाएगा। यह क्षेत्र चार फुटबॉल ग्राउंड्स के क्षेत्रफल जितना बड़ा है। इसी के साथ 100 मील की विद्युत केबल बिछाई जाएगी। 6,500 स्विच भी नए लगेंगे। महल के हीटिंग और कूलिंग सिस्टम को भी सुधारा जाएगा। 775 कमरों के इस पैलेस में क्वीन एलिजाबेथ छह कमरे अपने निजी उपयोग में लेती हैं। गौरतलब है कि विशेषज्ञों ने चेताया था कि अगर समय रहते महल की मरम्मत नहीं की गई तो आग और पानी से इसकी अमूल्य कलाकृतियों को नुकसान होने की आशंका है। 1952 से अब तक पैलेस की मरम्मत नहीं हुई है।

इसलिए खास है येलो ड्रॉइंग रूम

महल में मरम्मत कार्य की शुरुआत येलो ड्रॉइंग रूम से की गई है। येलो ड्रॉइंगरूम का उपयोग रानी विक्टोरिया और उनका परिवार एक साथ बैठने और समय बिताने के लिए करता था। यह बकिंघम पैलेस के ईस्ट विंग का हिस्सा है, जिसे एडवर्ड ब्लोर द्वारा 1840 में डिजाइन किया गया था। वॉलपेपर को मूल रूप से ब्राइटन पैवेलियन के लिए किंग जॉर्ज चतुर्थ ने चुना था। प्रथम विश्व युद्ध के बाद इसे क्वीन मैरी ने संरक्षित करवाया था, जिसके बाद इसका उपयोग येलो ड्रॉइंग रूम में किया गया।

इनको बदला जाएगा –
— 100 मील लंबी नई विद्युत केबल बिछेगी
—6500 इलेक्ट्रिकल सॉकेट बदलेंगे।
– 5000 लाइट फिटिंग्स बदलेंगी।
– 330 मॉडर्न स्विच बोर्ड लगेंगे।
– 20 मील लंबा हीटिंग पाइप वर्क होगा।
– 10 मील लंबी गर्म-ठंडे पानी की पाइप लाइन डालेगी।
— 2500 रेडिएटर लगाए जाएंगे।
– 500 सेनेटरी वेयर बदलेंगे।
– 30,000 वर्ग मीटर का फर्श फिर से बिछाएंगे।
लोगों ने कहा, हम क्यों भुगते खर्च

गौरतलब है कि ब्रिटेन की जनता ने ऑनलाइन याचिका के तहत बकिंघम पैलेस की मरम्मत का खर्च खुद महारानी एजिलाबेथ द्वितीय द्वारा वहन करने की मुहिम छेड़ दी है। इसके मुताबिकए महारानी को पैलेस की मरम्मत पर आने वाले खर्च का बोझ टैक्स पेयर्स पर नहीं डालना चाहिए।

Home / Jaipur / इस महल को सजाने में खर्च होंगे 310 करोड़ रुपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.