अफसर बदलते ही याद आए नए नियम, 3.45 करोड़ का टेंडर जारी करने में जुटा निगम
जयपुरPublished: Aug 31, 2023 12:29:21 pm
-:आरएसएलडीसी में खेल...निगम में 126 कार्मिकों को लगाने की प्रक्रिया पर सवाल
जिन अधिकारियों ने नियम विरूद्ध बताकर टेंडर निरस्त किया, उसके जाते ही अब चहेतों को देने की तैयारी
जयपुर। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) में 126 कार्मिकों को लगाने की प्रक्रिया विवादों में आ गई है। निगम ने तीन महीने जून में 3.45 करोड़ का टेंडर निकाला। लेकिन महज दोे कंपनियां आने पर पारदर्शिता के लिए टेंडर को नियम विरूद्ध बताकर निरस्त कर दिया। अफसरों के तबादले के बाद निगम इस टेंडर को वापस जारी करने में जुट गया है। इस बार भी दो ही कंपनी टेंडर प्रक्रिया में शामिल हुई हैं। नियम विरूद्ध होने के बाद भी निगम निरस्त करने के बजाय टेंडर जारी में जुटा है। अफसरों ने इस बार गली निकाली है।