scriptसत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं गहलोत, भाजपा और संघ को बदनाम करना ही उनका एजेंडा-राजे | RSS NImbaram ACB BVG Soumya Gurjar Cm Ashok Gehlot Vasundhara Raje | Patrika News

सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं गहलोत, भाजपा और संघ को बदनाम करना ही उनका एजेंडा-राजे

locationजयपुरPublished: Jun 30, 2021 09:18:18 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा और संघ को बदनाम करने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। राजे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपनी विफलताओं को छुपाने व जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकारी एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है। गहलोत सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। गहलोत का सिर्फ एक ही एजेंण्डा है-भाजपा और संघ को बदनाम करना।

सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं गहलोत, भाजपा और संघ को बदनाम करना ही उनका एजेंडा-राजे

सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं गहलोत, भाजपा और संघ को बदनाम करना ही उनका एजेंडा-राजे

जयपुर।

भाजपा और संघ को बदनाम करने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। राजे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपनी विफलताओं को छुपाने व जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकारी एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है। गहलोत सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। गहलोत का सिर्फ एक ही एजेंण्डा है – भाजपा और संघ को बदनाम करना।
राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं गहलोत- पूनियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में राष्ट्रवादी संगठन व भाजपा के खिलाफ षड्यंत्र किये जा रहे हैं, जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे। लोकतंत्र की बातें करने वाले गहलोत सरकारी संस्थाओं व मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो सरकार के कमजोर व डगमगाने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश की जनता इस कृत्य के लिए इनको कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के आपसी झगड़े, मंत्रिमंडल विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियों से ध्यान भटकाने व दिल्ली में बैठे कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिए गहलोत साजिश रच रहे हैं, जो इनकी कुत्सित मानसिकता को दर्शाता है।
राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ षड्यंत्र रचना कांग्रेस का इतिहास

विधायक कालीचरण सराफ ने संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम को आरोपी बनाने की निंदा की और कहा कि राष्ट्रवादी एवं देशभक्त संगठनों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का कांग्रेस पार्टी का पुराना इतिहास रहा है लेकिन अफसोस की बात यह है अपने काले इतिहास से कांग्रेस ने कोई सीख नहीं ली है। आलाकमान को खुश करने के लिए साजिश करके आरएसएस को बदनाम करने के लिए की गई कार्यवाही के बाद गहलोत सरकार का वही हश्र होगा जो इमेरजेंसी के बाद 1977 में केंद्र की इंदिरा सरकार का हुआ था।
सरकार के इशारे पर बनाया आरोपी

सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार आरएसएस को बदनाम करने के लिए एसीबी का दुरुपयोग कर रही है। सरकार के कहने पर एसीबी ने मामला बनाया और वीडियो की फारेंसिक जांच कराए बिना क्षेत्रीय प्रचारक को फंसाया गया। आरएसएस की छवि खराब करने के उद्देश्य से की गई इस कार्यवाही से कांग्रेस की आपसी अंतर्कलह एवं नाकामियों के बोझ तले दबी राज्य सरकार की बौखलाहट साफ उजागर हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो