scriptDussehra 2021 : आरएसएस का पथ संचलन नहीं निकला मगर स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन में दिखाया जोश | RSS Path Sanchlan Police No Permission Dussehra 2021 Weapon Poojan | Patrika News

Dussehra 2021 : आरएसएस का पथ संचलन नहीं निकला मगर स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन में दिखाया जोश

locationजयपुरPublished: Oct 15, 2021 07:09:47 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

विजयादशमी पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रशासन ने संघ को पथ संचलन की अनुमति नहीं दी, लेकिन जयपुर महानगर के सभी 29 नगरों में 31 स्थान पर उत्सव हुए। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ स्वयंसेवकों के शारीरिक प्रदर्शन, बौद्धिक और प्रदक्षिणा संचलन के कार्यक्रम हुए।

Dussehra 2021 : आरएसएस का पथ संचलन नहीं निकला मगर स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन में दिखाया जोश

Dussehra 2021 : आरएसएस का पथ संचलन नहीं निकला मगर स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन में दिखाया जोश

जयपुर।

विजयादशमी पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रशासन ने संघ को पथ संचलन की अनुमति नहीं दी, लेकिन जयपुर महानगर के सभी 29 नगरों में 31 स्थान पर उत्सव हुए। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ स्वयंसेवकों के शारीरिक प्रदर्शन, बौद्धिक और प्रदक्षिणा संचलन के कार्यक्रम हुए।
महेश नगर के उत्सव में संघ के अखिल भारतीय शिक्षण प्रमुख स्वांतरंजन का उद्बोधन हुआ। उन्होंने कहा कि आरएसएस अगले तीन साल तक संगठन को मजबूत बनाने में जुटेगा। इस दौरान देश के जिन क्षेत्रों में संघ अभी अछूता है, वहां तक स्वयंसेवकों की पहुंच बनाई जाएगी. इसके लिए संघ अपनी शाखाओं के साथ नए स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने की कार्य योजना तैयार कर रहा है। पौण्ड्रिक नगर में संघ के महानगर सह कार्यवाह भानुप्रकाश ने कहा कि कलियुग में संगठन शक्ति ही राष्ट्र का बल होती है। इसलिए हम सम्पूर्ण हिन्दू समाज का संगठन करने का कार्य कर रहे है। महानगर प्रौढ़ कार्य प्रमुख विवेक कुमार ने कहा कि हिन्दू संस्कृति सर्व समावेशी है। हमें किसी मत पंथ से बैर नहीं है।
ये हुए कार्यक्रम

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कम संख्या के कार्यक्रम रखे गए थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने संघ के शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। जिसमें दण्ड योग, नियुद्ध, योगासन और समता के साथ संघ स्थान पर ही संचलन हुआ। घोष वादन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। राष्ट्रीय सेविका समिति का भी मोती पार्क यूनिवर्सिटी मार्ग पर विजयादशमी उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें समिति की सेविकाओं ने शस्त्र पूजन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो