\"आप\"को विदेशी चंदा,स्रोत की जांच शुरू
नई दिल्लीPublished: Jan 16, 2015 11:55:47 am
नई दिल्ली। सरकार आम आदमी पार्टी (एएपी) को विदेश से प्राप्त चंदे के स्रोत की जांच कर रही...


नई दिल्ली। सरकार आम आदमी पार्टी (एएपी) को विदेश से प्राप्त चंदे के स्रोत की जांच कर रही है।
खुद केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को यह बात स्वीकार करते हुए कहा कि हमें एएपी को विदेश से धन मिलने की शिकायत मिली है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। जांच में समय लगता है और हम धन के स्रोत का पता लगा रहे हैं। इधर, एएपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोष की भी जांच होनी चाहिए।
एएपी नेता कुमार विश्वास ने सरकार को चुनौती दी है कि वह उन्हें दोषी सिद्ध करके दिखाए। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ आरोप लगाने का कोई आधार नहीं है। मैं कांग्रेस और भाजपा दोनों को चुनौती देता हूं कि वे हमें दोषी साबित करें। हमें सारे धन पारदर्शी तरीके से मिले हैं। दोनों पार्टियां हमसे डरी हुई हैं।
नई पार्टी एएपी के कारण कांग्रेस और भाजपा की संभावनाएं धूमिल नजर आ रही हैं। कांग्रेस जहां 15 सालों से सत्ता में है, वहीं विपक्षी भाजपा उसे हरा कर जीत की उम्मीद कर रही है।