जयपुरPublished: May 26, 2023 09:03:42 pm
Anand Mani Tripathi
RSSB Teacher Results : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को शिक्षक भर्ती लेवल ग्रेड 1 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। बोर्ड ने 21 हजार पदों पर भर्ती के लिए 41 हजार 546 लोगों को उपयुक्त माना है।
RSSB Teacher Results : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को शिक्षक भर्ती लेवल ग्रेड 1 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। बोर्ड ने 21 हजार पदों पर भर्ती के लिए 41 हजार 546 लोगों को उपयुक्त माना है। इसमें 38 हजार 280 अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति उप योजना यानी टीएसपी से बाहर हैं। वहीं 3 हजार 266 अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति उप योजना यानी टीएसपी में शामिल हैं। शिक्षक भर्ती लेवल ग्रेड 2 का परीक्षा परिणाम 15 जून तक आने की संभावना है।
चयन बोर्ड ने 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवी से 1 मार्च के बीच कराई थी। इसमें कुल 9.65 लाख आवेदन आए थे। इस परीक्षा में 9.02 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों से सवालों को लेकर आपत्तियां मांगी थी। इसके बाद लेवल 1 और लेवल 2 को मिलाकर 77 हजार 939 आपत्ति बोर्ड के पास दर्ज कराई गई थी।
अप्रैल के अंत में और मई के आरंभ में ही परिणाम जारी करने की तैयारी थी लेकिन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड सहित प्रदेश में सूचना सहायकों ने हड़ताल कर दी थी। इसके कारण आपत्तियों की जांच कुछ समय के लिए अटक गई थी। अब जल्द ही बोर्ड लेवल 2 का परिणाम भी जारी कर देगा। लेवल 1 में 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-2 में 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।