scriptकांग्रेस में टिकट को लेकर बवाल, विधायकों के खिलाफ अन्य नेताओं ने खोला मोर्चा | Ruckus over tickets in Congress, other leaders opened front MLa | Patrika News
जयपुर

कांग्रेस में टिकट को लेकर बवाल, विधायकों के खिलाफ अन्य नेताओं ने खोला मोर्चा

कांग्रेस में नगर चुनाव के लिए टिकट वितरण से पहले ही बवाल मच गया है।

जयपुरOct 17, 2020 / 07:31 pm

rahul

MP Assembly By-Election 2020 कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस में हड़कंप

MP Assembly By-Election 2020 कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस में हड़कंप

जयपुर। कांग्रेस में नगर निगम चुनाव के लिए टिकट वितरण से पहले ही बवाल मच गया है। एक ओर जहां विधायकों ने पर्यवेक्षकों के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है तो वहीं पार्टी के समर्पित कार्य़कर्ताओं की उपेक्षा का मामला बढ रहा है। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव और एआईसीसी सदस्य गिरिराज गर्ग ने मोर्चा खोल दिया है। गर्ग सुबह 11 बजे होटल अशोक के बाहर लॉन में धरने पर बैठ गए। उनके साथ चार-पांच कार्यकर्ता और धरने पर बैठे। गर्ग ने कहा कि विद्याधर नगर में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है, इसी के चलते वे सांकेतिक धरने पर बैठे है।
नेताओं ने की अलग अलग बैठकें— कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि सभी नेता अपने अपने गुट के नेताओं के साथ अलग अलग बैठकें कर रहे है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निवास पर हुई बैठक में विधायक अमीन कागजी और रफीक खान शामिल हुए और टिकट वितरण को लेकर एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण कुमार के रवैये को लेकर नाराजगी जताई। कांग्रेस के सभी विधायक अपने अपने हिसाब से टिकट बांटना चाहते है और इसीलिए वे यह कह रहे है कि पार्टी उन्हें खाली सिंबल दें ताकि वे अपने वार्डो में टिकट बांट सके। वहीं कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Home / Jaipur / कांग्रेस में टिकट को लेकर बवाल, विधायकों के खिलाफ अन्य नेताओं ने खोला मोर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो